कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? TMC प्रत्याशी को घर में घुसकर दी चेतावनी, UP के सिंघम क्यों पहुंचे बंगाल?

IPS Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का चुनावी समर अपने चरम पर है और राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के रूप में विख्यात IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए अजय पाल शर्मा ने दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर जो कड़े तेवर दिखाए, उसने पूरे इलाके के रसूखदारों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने सीधे TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के आवास पर दस्तक दी और स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि यदि मतदाताओं को डराने या उन पर दबाव बनाने की कोई भी कोशिश हुई, तो कानून का हाथ उन तक पहुंचने में देर नहीं लगाएगा।

Who is IPS Ajay Pal Sharma

शिकायतों के बाद ग्राउंड पर उतरे 'सिंघम'

पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय को लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को धमकाया जा रहा है। आरोप था कि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान और उनके समर्थक इलाके में आतंक का माहौल बना रहे हैं ताकि आम मतदाताओं पर दबाव बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: कौन हैं मिताली बाग? आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सांसद तक का सफर तय करने वाली वो नेता, कार पर हमले से दहला हुगली

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए IPS अजय पाल शर्मा खुद जांच के लिए निकले। इस दौरान एक बड़ी हैरानी यह रही कि स्थानीय स्तर पर उन्हें उचित सहयोग नहीं मिला। यहां तक कि स्थानीय पुलिस ने भी जहांगीर खान के घर का सही पता बताने में आनाकानी की। हालांकि, अपनी टीम के साथ कड़ी मशक्कत और खोजबीन के बाद उन्होंने ठिकाने का पता लगा ही लिया।

सुरक्षा घेरा देखकर भड़के अधिकारी

जब अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के घर पहुंचे, तो वहां का सुरक्षा तामझाम देखकर वे दंग रह गए। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, जहांगीर खान को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसके तहत अधिकतम 10 पुलिसकर्मी तैनात होने चाहिए। लेकिन मौके पर 14 पुलिसकर्मी तैनात पाए गए। नियमों के इस खुले उल्लंघन को देखकर उन्होंने तुरंत जिले के SP से जवाब मांगा कि प्रोटोकॉल से अधिक फोर्स वहां क्यों लगाई गई है।

"बदमाशी की तो सीधे कार्रवाई होगी"

जहांगीर खान के परिवार और समर्थकों की मौजूदगी में अजय पाल शर्मा ने बेहद सख्त लहजे में कहा, "बार-बार ऐसी खबरें आ रही हैं कि आप लोग जनता पर दबाव बना रहे हैं। अगर मुझे दोबारा ऐसी शिकायत मिली कि किसी वोटर को डराया या धमकाया गया है, तो मैं सीधी कार्रवाई करूंगा। तब पछताने का भी मौका नहीं मिलेगा।"

इस सख्त चेतावनी के बाद इलाके के दबंगों में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग अब खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Who is IPS Ajay Pal Sharma: कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?

अजय पाल शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस के 2011 बैच के जांबाज अधिकारी हैं। उनके करियर और व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ खास बातें उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाती हैं:

  • डेंटिस्ट से IPS: वे मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। पुलिस सेवा में आने से पहले वे एक पेशेवर डॉक्टर थे और उन्होंने BDS (डेंटल साइंस) की पढ़ाई की थी। इसी कारण उन्हें 'डेंटिस्ट से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' बनने वाला अधिकारी भी कहा जाता है।
  • अपराधियों का काल: यूपी के शामली, नोएडा और रामपुर जैसे जिलों में तैनाती के दौरान उन्होंने अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई और कई मुठभेड़ों का नेतृत्व किया।
  • वर्तमान जिम्मेदारी: जनवरी 2025 में DIG रैंक पर प्रमोट होने के बाद, वे वर्तमान में प्रयागराज कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने बंगाल चुनाव 2026 की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से पुलिस ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस सक्रियता ने साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन है वह लड़की जिसने खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ? क्यों की थी ऐसी हरकत, खुद सामने आकर दी सफाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+