'कौन सा बाप अपनी बेटी से ऐसा करवाता है', Salman Khan ने काजी तौकीर की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोईं लव गिल

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान का गुस्सा कई घरवालों पर फूट पड़ा। शो में गुल्लू और स्काउट को खास तौर पर होस्ट सलमान खान के निशाने पर देखा गया। उन्होंने दोनों की ऐसी बातें सबके सामने रख दीं, जो उन्होंने लव गिल को लेकर कही थीं। ये सुनकर लव भावुक हो गईं और खुद को संभाल नहीं पाईं।

माही विज और लव गिल के बीच फिर छिड़ी बहस
घर में एक बार फिर माही विज और लव गिल के बीच विवाद देखने को मिला। इसी दौरान चिकन खत्म होने को लेकर भी घरवालों के बीच चर्चा शुरू हो गई। माही को चिकन खाना था लेकिन जब उन्हें बताया गया कि बाकी लोग अपनी प्लेट से भी निकालकर दे रहे हैं, तो उन्होंने ऐसा खाना लेने से इनकार कर दिया।

Bigg Boss 20

घरवालों ने बताई एक-दूसरे की कमियां

-इसके बाद माही विज ने काजी तौकीर से सवाल किया कि आखिर वह उनसे नाराजगी में इस तरह बात क्यों कर रहे हैं। वहीं स्काउटओपी भी अपने घर से आए कपड़ों को लेकर परेशान नजर आए। उन्हें शिकायत थी कि उनके लिए भेजे गए कपड़े उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं।

-वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स की ऐसी कमियां बतानी थीं, जिन्हें वो खुद स्वीकार नहीं करते या समझ नहीं पाते। इस दौरान कई घरवालों ने अरिश्फा का नाम लिया और उनके व्यवहार को लेकर अपनी राय रखी।

-इसके बाद सलमान खान ने काजी तौकीर से उनके बयानों और डबल मीनिंग वाली बातों को लेकर सवाल किए। उन्होंने समझाया कि काजी तौकीर अक्सर ऐसी बातें कर जाते हैं और जब उन्हें इस पर टोका जाता है, तो अपनी बात को अलग तरीके से पेश करने लगते हैं।

सलमान खान ने काजी तौकीर को लगाई जमकर फटकार

-सलमान खान ने काजी तौकीर को उनके व्यवहार की गंभीरता समझाते हुए कहा कि अगर वह अरिश्फा को अपनी बेटी की तरह मानते हैं, तो उनके साथ डबल मीनिंग वाले मजाक करने का क्या मतलब है? उन्होंने काजी के बार-बार अपनी बात को सही ठहराने की आदत पर भी सवाल उठाए।

-सलमान खान कहते हैं- कौन सा बाप अपनी बेटी को ऐसा करने के लिए कहेगा। अगर वो अरिश्फा को बेटी मानते हैं तो उन्होंने उनके साथ मिलकर डबल मीनिंग वाला मजाक क्यों किया। सलमान खान आगे कहते हैं कि हर बार का उनका ये हो गया है कि पहले बोल देते हैं और फिर बाद में जस्टिफाई करते हैं। सलमान के जाने के बाद काजी सबसे माफी मांगते हैं।

-सलमान खान ने साफ किया कि गलती करने के बाद उसे स्वीकार करने के बजाय सफाई देना उनकी आदत बनती जा रही है। वीकेंड का वार में सलमान खान की फटकार सुनने के बाद काजी ने घरवालों से माफी मांगी।

कनिका मान को भी सलमान खान ने दिखाया आईना

-कनिका मान भी सलमान खान के निशाने पर आ गईं। सलमान खान ने उन्हें समझाया कि काजी तौकीर के साथ उनके विवाद में उनका रवैया भी गलत नजर आ रहा है। उन्होंने कनिका मान से सवाल किया कि जब काजी तौकीर पहले भी वही स्टेप कर चुके हैं, तो इस बार उन्हें अचानक उसमें परेशानी क्यों महसूस हुई?

-सलमान खान ने कनिका मान को ये भी बताया कि इस पूरे मामले में उनका व्यवहार दर्शकों के सामने गलत छवि बना रहा है। उनकी बातों से साफ था कि वह कनिका को उनके रवैये पर विचार करने की सलाह दे रहे हैं।

स्काउटओपी और गुल्लू की बातें सुनकर रो पड़ीं लव गिल

-एपिसोड का सबसे भावुक पल तब आया, जब सलमान खान ने स्काउटओपी और गुल्लू की वह क्लिप दिखाई, जिसमें दोनों लव गिल के बारे में आपत्तिजनक और बेहद भद्दी बातें करते नजर आए। वीडियो देखकर लव बुरी तरह टूट गईं।

-लव गिल की आंखों से आंसू निकलने लगे और वह चीखकर रोने लगीं। सलमान खान ने स्काउटओपी और गुल्लू से सवाल किया कि अब उनके पास इस मामले में कहने के लिए क्या बचा है? क्लिप सामने आने के बाद घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

-इस वीकेंड का वार में जहां सलमान खान ने कई घरवालों को उनकी गलतियों का एहसास कराया, वहीं लव गिल के साथ हुई इस घटना ने दर्शकों को भी भावुक कर दिया। अब देखना होगा कि इस खुलासे के बाद घरवालों के रिश्तों में क्या बदलाव आता है और स्काउट व गुल्लू इस मामले पर आगे क्या सफाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+