मुश्किल वक्त में विनोद कांबली को मिला सहारा, शिवसेना ने किया बच्चों के लिए बड़ा ऐलान

भारतीय क्रिकेट में कभी अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कांबली को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के साथ उनके दोनों बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का भी भरोसा दिया है। इस पहल से कांबली के परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विनोद कांबली ने 28 नवंबर को अपने परिवार के साथ मुंबई में एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास नंदनवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद शिंदे ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि कांबली के दिमाग में खून का थक्का जम गया है। इसके कारण उन्हें बार-बार ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा है। उनकी याददाश्त भी प्रभावित हुई है और उन्हें दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Vinod Kambli

शिंदे के मुताबिक कांबली को इस स्थिति से उबरने के लिए लंबे समय तक इलाज की जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ठाणे के जुपिटर अस्पताल में उनके लिए सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उनके पूरी तरह स्वस्थ होने तक आवश्यक मदद दी जाएगी।

बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेगी शिवसेना

इस मुलाकात में एकनाथ शिंदे ने कांबली परिवार को एक और बड़ी राहत दी। उन्होंने कहा कि शिवसेना उनके दोनों बच्चों जीसस और जोहाना की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी। पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि पिता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस दौरान कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट, दोनों बच्चे और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पिच क्यूरेटर नदीम मेमन भी मौजूद थे।

ऐसा रहा है कांबली का क्रिकेट करियर

विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1084 रन हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 2477 रन बनाए और दो शतक लगाए। सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी दोस्ती और शुरुआती क्रिकेट सफर भी काफी चर्चित रहा है।

ऐसा कैच तो नहीं देखा होगा, हवाई जहाज बन गए यशस्वी जायसवाल, एक हाथ से शिकार का वीडियो आग की तरह फ़ैल गया
ऐसा कैच तो नहीं देखा होगा, हवाई जहाज बन गए यशस्वी जायसवाल, एक हाथ से शिकार का वीडियो आग की तरह फ़ैल गया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+