ऐसा कैच तो नहीं देखा होगा, हवाई जहाज बन गए यशस्वी जायसवाल, एक हाथ से शिकार का वीडियो आग की तरह फ़ैल गया

क्रिकेट में कई बार एक कैच पूरे मैच का माहौल बदल देता है। क्राइस्टचर्च टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान उन्होंने अपनी फुर्ती और शानदार टाइमिंग दिखाते हुए एक हाथ से असाधारण कैच लपका। उनके इस प्रयास ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।

न्यूजीलैंड की पारी में डेवोन कॉनवे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 97 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके शामिल रहे। वह भारतीय गेंदबाजों के सामने टिककर रन बना रहे थे, वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश उनके लिए भारी पड़ गई।

Yashasvi Jaiswal

गेंद बल्ले से लगकर फील्डिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल की तरफ गई। जायसवाल ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पूरा कर लिया। उनके इस शानदार प्रयास के बाद कॉनवे को अपनी पारी समाप्त करनी पड़ी। इस विकेट का वीडियो भी चर्चा में रहा।

पहली पारी में भारत पिछड़ा

मुकाबले की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 356 रन बनाए थे। टॉम ब्लंडेल ने 89 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। भारत की ओर से आकाश दीप ने पांच विकेट झटके थे।

जवाब में भारतीय बल्लेबाजी 246 रन पर सिमट गई। ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला। न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 110 रन की बढ़त हासिल हुई थी।

भारत के लिए अच्छी नहीं है स्थिति

ऐसे में दूसरी पारी में कॉनवे का विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण था। जायसवाल ने अपनी फील्डिंग से टीम को यह सफलता दिलाई और अपने कैच से मुकाबले में रोमांच भी बढ़ा दिया। हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया की स्थिति खराब ही कही जाएगी। मुकाबले में दो दिनों का समय बचा हुआ है और कीवी टीम ड्राइविंग सीट पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+