'मेरे दोस्त की फिल्म है', सलमान खान की 'मातृभूमि' को लेकर विवेक ओबेरॉय ने ये क्या कह दिया? क्या है माजरा?

Maatrubhumi: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ रही है और सलमान भी इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के UA 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। अब फिल्म को लेकर एक्टर विवेक ओबेरॉय का बयान भी चर्चा में आ गया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म का सपोर्ट करते हुए इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं। विवेक ओबेरॉय का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की फिल्म को किया सपोर्ट
हाल ही में मुंबई में कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए फिल्म 'रामायण' की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय भी शामिल हुए। इस दौरान उनसे सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सवाल किया गया। फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ओबेरॉय ने इसके विषय की सराहना की और कहा कि जवानों की बहादुरी पर आधारित फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलना चाहिए।

Maatrubhumi

'वर्दी वाले भाइयों का सम्मान करने वाली फिल्म सफल होनी चाहिए'

-विवेक ओबेरॉय ने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया का जिक्र करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि वह अपूर्व के साथ फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में काम कर चुके हैं और उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद खुश हैं।

-विवेक ओबेरॉय ने 'मातृभूमि' के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपूर्व लखिया को उनकी नई फिल्म के लिए बहुत बधाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म सफल होगी और दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे। एक्टर के मुताबिक जो फिल्म देश के जवानों और वर्दी पहनने वाले लोगों के सम्मान की बात करती है, उसे कामयाबी जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने दर्शकों से भी अपील की कि ऐसी फिल्मों को अधिक से अधिक देखें और अपना प्यार दें। विवेक के इस सकारात्मक बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

'रामायण' में विवेक ओबेरॉय की एक्टिंग को मिल रही तारीफ

इन दिनों विवेक ओबेरॉय फिल्म 'रामायण' में अपने अभिनय को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके काम को दर्शकों की सराहना मिल रही है और सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करने वाले कई रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में 'मातृभूमि' को लेकर उनका समर्थन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी 'मातृभूमि', फिल्म 'ईठा' से होगा मुकाबला

-सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' पहले 2026 की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

-खास बात ये है कि इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। सलमान खान पहले ही श्रद्धा कपूर को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि 'ईठा' भी उसी तारीख को रिलीज हो रही है।

-अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इन दोनों फिल्मों में से कौन दर्शकों का दिल जीतने और बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+