ध्रुव जुरेल ने की धोनी के खास रिकॉर्ड की बराबरी, न्यूजीलैंड में बल्ला चलाकर बने टीम के संकटमोचक

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर प्रभावित किया। भारतीय टीम मुश्किल में थी और एक के बाद एक विकेट गिर रहे थे, जुरेल ने क्रीज पर टिककर 88 रन की अहम पारी खेली। वह भले ही अपने टेस्ट शतक से 12 रन दूर रह गए, लेकिन इस पारी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

जुरेल न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सातवें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक से ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा एमएस धोनी और किरण मोरे ने किया था।

ind vs nz

धोनी ने कब जड़ी दो फिफ्टी

धोनी ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा 2014 में उन्होंने आठवें नंबर पर उतरकर भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं किरण मोरे ने 1990 के न्यूजीलैंड दौरे पर दो अर्धशतक लगाए थे।

जुरेल ने मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में 78 रन बनाए थे। अब क्राइस्टचर्च में 88 रन की पारी खेलकर उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाया। इस तरह वह धोनी और मोरे के खास क्लब में शामिल हो गए।

फॉलोऑन से बचाने में निभाई अहम भूमिका

भारत की पहली पारी में जुरेल उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे जब टीम लगातार विकेट गंवा रही थी। एक समय भारत का स्कोर 117 रन पर सात विकेट था और फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। जुरेल ने आकाश दीप के साथ आठवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। आकाश ने 29 रन बनाए।

इसके बाद उन्होंने डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार के साथ भी उपयोगी साझेदारी की। जुरेल ने 170 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों की मदद से 88 रन बनाए। काइल जैमीसन ने टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराकर उनकी पारी समाप्त की।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 246 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी में 110 रन की बढ़त मिली।

क्राइस्टचर्च टेस्ट के बीच टीम इंडिया ने बदला खिलाड़ी, किस वजह से ऐसा हुआ, भारत के लिए आई बुरी खबर
क्राइस्टचर्च टेस्ट के बीच टीम इंडिया ने बदला खिलाड़ी, किस वजह से ऐसा हुआ, भारत के लिए आई बुरी खबर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+