Who is Himayani Puri? हरदीप सिंह पुरी की बेटी ने क्यों दायर किया 10 लाख रुपये मानहानि का केस
Who is Himayani Puri? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने खुद को अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाली ऑनलाइन अफवाहों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 10 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। हिमायनी पुरी ने ये कानूनी कार्रवाई उन वायरल पोस्ट और वीडियो को हटाने की मांग में की है, जो उनकी छवि को कथित तौर पर धूमिल कर रहे हैं।
हिमायनी पुरी ने एक्स, गूगल, मेटा और लिंक्डइन जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सहित अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा किया है। शिकायत में न केवल मौजूदा मानहानिकारक पोस्ट को हटाने की मांग की गई है, बल्कि भविष्य में ऐसी किसी भी सामग्री को तुरंत हटाने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा का भी अनुरोध किया गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी द्वारा तैयार और लेक्स्टर लॉ एलएलपी के जरिए दायर इस मामले की जल्द ही सुनवाई होने की उम्मीद है। मुकदमे के अनुसार, 22 फरवरी, 2026 से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो सामने आने लगे थे, जिन्होंने इन आरोपों को हवा दी।

कौन है हिमायनी पुरी?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी की बेटी हैं। उन्होंने अपने माता-पिता के सार्वजनिक सेवा के मार्ग पर न जाकर वैश्विक वित्त के क्षेत्र में अपना एक प्रभावशाली मुकाम बनाया है, जहां उन्हें लगभग तीन दशकों का अनुभव है। वर्तमान में, वह न्यूयॉर्क स्थित 'फर्स्ट मैनहट्टन कंपनी' में पार्टनर, पोर्टफोलियो मैनेजर और रिसर्च हेड सहित कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रही हैं।
हिमायनी पुरी ने क्या की है पढ़ाई?
अमेरिका में 'पेन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी डुअल-डिग्री' प्रोग्राम के तहत व्हार्टन से इकोनॉमिक्स में बीएस और इंजीनियरिंग स्कूल से सिस्टम्स इंजीनियरिंग में बीएएस की दोहरी डिग्री प्राप्त की है।
हिमायनी पुरी का करियर
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निवेश बैंक Lehman Brothers में की। बाद में वे हेज फंड फर्म Realm Partners LLC से जुड़ीं, जहां वे पोर्टफोलियो मैनेजर (Equities) रहीं। वर्तमान में वे न्यूयॉर्क स्थित निवेश प्रबंधन कंपनी First Manhattan Co. में Partner, Portfolio Manager और Head of Research (Equity) जैसे वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं और कंपनी की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा रही हैं।
हिमायनी पुरी ने क्या लगाए हैं आरोप?
हिमायनी पुरी ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन माध्यमों पर उनके खिलाफ मनगढ़ंत और झूठी कहानियां फैलाई जा रही हैं, जिनमें उन्हें जेफरी एपस्टीन और उनके अपराधों से व्यापारिक, वित्तीय या व्यक्तिगत रूप से जोड़ने की कोशिश की गई है। कुछ दावों में उनकी पूर्व फर्म 'Realm Partners LLC' पर एपस्टीन से 'संदिग्ध धन' लेने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने अपने कानूनी हलफनामे में इन सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा, दुर्भावनापूर्ण और तथ्यात्मक रूप से निराधार बताया है और कहा है कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह केंद्रीय कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य हरदीप सिंह पुरी की बेटी हैं।
10 करोड़ हर्जाने की मांग
मुकदमे में यह भी कहा गया है कि कुछ लोगों द्वारा एक सुनियोजित अभियान चलाकर हिमायनी पुरी को भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एक अन्य बेबुनियाद दावे में उन्हें रॉबर्ट मिलार्ड के साथ मिलकर 'लेहमन ब्रदर्स' को गिराने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया गया है। पुरी ने कहा कि इन झूठे दावों से उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है, इसलिए उन्होंने मानहानि के मामले में 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
कब होगी सुनवाई?
हिमयानी पुरी ने अपनी याचिका में 14 विशिष्ट प्रतिवादियों के साथ-साथ कई अनाम व्यक्तियों को भी कटघरे में खड़ा किया है, जिन्हें भारतीय अदालतों में 'अशोक कुमार' कहा जाता है। दिल्ली उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होने की उम्मीद है।
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications