जब फफक-फफक कर रो पड़े ओवैसी........'जालिमों हम तुम्हारे जुल्म से डरने वाले नहीं हैं'
हैदराबाद, 29 अप्रैल: शुक्रवार की नमाज के बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सियासी राग अलापा है और आरोप लगाया है कि देश में मुसलानों पर जुल्म ढाया जा रहा है, लेकिन यह समुदाय डरने वाला नहीं है। उनके इस स्पीच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीच में वह फफक-फफक कर रोते हुए भी दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने इस भाषण में यह भी कहा है कि मुसलमानों को 'जालिमों' के 'जुल्मों' से डरने की जरूरत नहीं है और हौसला रखकर सबका सामना करना है। इस मौके पर ओवैसी रामनवमी के जुलूस के दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन और दिल्ली की जहांगीरपुर में हुई हिंसा के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है और कहा कि इन सबसे वे लोग मैदान नहीं छोड़ने वाले हैं, क्योंकि उन्हें मौत से डर नहीं लगता।

फफक-फफक कर रो पड़े ओवैसी
शुक्रवार को नमाज के बाद एक भाषण के दौरान एआईएमआईएम चीफ ओवैसी कभी भावुक तो कभी आक्रामक तेवर में नजर आए। एक वक्त तो ऐसा आया कि वह अपने अंदाज के बिल्कुल विपरीत फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई पड़े। उन्होंने मुसलमानों पर जुल्म का आरोप लगाते हुए हाल में हुई हिंसा के बाद की कार्रवाई पर सवाल उठाया और कहा, "घरों को तोड़ दिया जा रहा है...दुकानों को तोड़ दिया जा रहा है.......हमें बर्बाद किया जा रहा है....कोई कहता है कि हमें डर हो रहा है....मैं आपको कह रहा हूं डरने की जरूरत नहीं है। खौफ खाने की जरूरत नहीं है। अपने हिम्मत और हौसले को बुलंद रखो।"
अगर कोई बोलेगा कि खरगोन, मध्य प्रदेश में 22 घरों को तोड़ दिया गया...सच है मुसलमानों के घरों को तोड़ दिया गया। सेंधवा में 13 घरों को तोड़ा गया...सच है तोड़ा गया। ये बात सच है कि वसीम शेख नामी एक शख्स के दोनों हाथ कटे हुए हैं, उसकी दुकान को तोड़ दिया गया पत्थर फेंकने के इल्जाम में, ये बात भी सच है। ये बात भी सच है कि दिल्ली के जहांगीरपूरी में गैर-कानूनी बोल कर मस्जिद के सामने तोड़ दिए....दुकान को तोड़ दिए ....उसमें हमारे हिंदू भाई के भी दुकान तोड़ दिए।
'हमें जुल्म के जरिए मिटाने की कोशिश हो रही है'
हैदराबाद के सांसद ने अपने भाषण के दौरान कहा कि ".....जिनको डराया जा रहा है, जिनको दबाया जा रहा है। जिनको कुचला जा रहा है, जिनकी दुकानों को तोड़ा जा रहा है, जिनपर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जिनपर तलवारें बरसाई जा रही हैं...." लेकिन, फिर भी हिम्मत से काम लेना है, हौसला बनाए रखना है। उन्होंने आरोप लगाया, "हमें जुल्म के जरिए मिटाने की कोशिश हो रही है....हम सब्र करेंगे...मैदान नहीं छोड़ेंगे। कमर कसेंगे, अल्लाह से डरकर सिर्फ इन लोगों से मुकाबला करेंगे।"LIVE from Mecca Masjid, Hyderabad: Jalsa Youm-ul-Qur’an on the occasion of Jumu'atul-Widahttps://t.co/FvQdVBGqEO
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 29, 2022












Click it and Unblock the Notifications