Air India Plane Price: कितने करोड़ का था एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन? चंद मिनटों में हुआ भारी नुकसान

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर मॉडल का यह विमान एयर इंडिया के बेड़े का हिस्सा था और टेक्नोलॉजी, रेंज और कीमत के मामले में इसे दुनिया के सबसे एडवांस एयरक्राफ्ट में गिना जाता है। हादसे में न सिर्फ यात्रियों की जान गई बल्कि कंपनी को हजारों करोड़ का आर्थिक झटका भी लगा है।

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की लिस्ट प्राइस यानि कैटलॉग कीमत लगभग $248.3 मिलियन होती है। मौजूदा डॉलर-रुपया विनिमय दर (₹83/USD) के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 2,060 करोड़ रुपए बैठती है। हालांकि, विमान निर्माता (Aircraft manufacturers) और एयरलाइंस के बीच सौदे आम तौर पर भारी छूट के साथ होते हैं।

Ahmedabad Air India Accident

डिस्काउंट के बाद रियल प्राइस क्या है?
एयरलाइंस आम तौर पर 30% से 50% तक की छूट पर विमान खरीदती हैं। ऐसे में एयर इंडिया का यह ड्रीमलाइनर संभवतः $120-150 मिलियन (₹995 करोड़ से ₹1,245 करोड़) के बीच में खरीदा गया होगा।यदि यह विमान सेकेंड-हैंड था या पहले से इस्तेमाल में था, तो इसकी कीमत और भी कम- करीब ₹875 करोड़ तक हो सकती है।

विमान की तकनीकी खूबियां और परफॉर्मेंस

  • सीटें: 248 (18 बिजनेस + 230 इकोनॉमी)
  • रेंज: 13,529 किमी
  • क्रूज स्पीड: 907 किमी/घंटा
  • ईंधन क्षमता: 1 लाख किलो से ज़्यादा
  • खासियत: बड़ी विंडोज, LED लाइट्स, बेहतर ह्यूमिडिटी, 20% तक कम फ्यूल खपत

सिर्फ कुछ मिनटों में करोड़ों का नुकसान
टेकऑफ के कुछ मिनट बाद हुए इस हादसे में एयर इंडिया ने एक ₹1,000 से ₹1,250 करोड़ रुपये तक का विमान खो दिया। यह नुकसान सिर्फ एक फ्लाइट ऑपरेशन का नहीं है, बल्कि यह पूरे एविएशन सेक्टर के लिए एक बड़ी आर्थिक चेतावनी है।

ये भी पढ़िए- Ahmedabad Plane Crash: क्रैश लैंडिंग और इमरजेंसी लैंडिंग में क्या होता है फर्क? जानिए हर डिटेल

बोइंग कंपनी के शेयरों में गिरावट
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गुरुवार को प्रीमार्केट यूएस ट्रेडिंग में कंपनी के शेयरों में 8% से अधिक की गिरावट आई। उड़ान संख्या AI-171 में 230 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। यह दुर्घटना सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास घनी आबादी वाले मेघानीनगर इलाके में हुई।

एयर इंडिया की फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। एयरलाइन ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

मृतकों की पहचान के लिए परिजनों के DNA सैंपल लिए जाएंगे
हादसे के बाद एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि, 'हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 204 लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों की पहचान के लिए परिजनों के DNA सैंपल लिए जाएंगे।

ये भी पढ़िए- Who is Owner of Air India: एयर इंडिया का मालिक कौन है? क्या कंपनी से सरकार का नहीं है कोई रिश्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+