Ahmedabad Plane Crash: क्रैश लैंडिंग और इमरजेंसी लैंडिंग में क्या होता है फर्क? जानिए हर डिटेल
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहे एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान आज दोपहर उड़ान भरने के 5 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान संख्या AI171 में 242 यात्री सवार थे। इस घटना के बाद से लोगों के जहन में सवाल होगा कि ये क्रैश लैंडिंग थी या इमरजेंसी लैंडिंग? और दोनों में क्या फर्क होता है?
242 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर को लेकर लंदन जा रहा विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद के एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट है।

विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर इलाके में दोपहर करीब 2 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शहर में हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। घायलों में से कई को शहर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। घटना के तुरंत बाद पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की।
विमान हादसे के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट (X) कर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम ने कहा कि, 'अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।
What is a crash landing? क्या होता है क्रैश लैंडिंग?
क्रैश लैंडिंग यानि जब कोई विमान अचानक किसी वजह से कंट्रोल खो बैठता है और जमीन पर जोर से गिरता है। इसमें प्लेन की स्पीड ज़्यादा होती है और वह सुरक्षित तरीके से रनवे पर नहीं उतर पाता।
आमतौर पर ये तब होता है जब प्लेन में कोई गंभीर तकनीकी खराबी आ जाए या इंजन फेल हो जाए। पायलट लैंडिंग की कोशिश तो करता है, लेकिन विमान सही से कंट्रोल में नहीं होता। इससे जमीन पर टकराते वक्त प्लेन को बड़ा नुकसान होता है सकता है और यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
- उदाहरण: अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI‑171 का दुर्घटनाग्रस्त हो जाना, एक क्रैश लैंडिंग का मामला है।
ये भी पढ़िए- Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान क्रैश के बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है? हर अपडेट
What is an emergency landing? क्या होती है इमरजेंसी लैंडिंग?
इमरजेंसी लैंडिंग तब होती है जब प्लेन में कोई खतरे की स्थिति बनती है, लेकिन पायलट के पास इतना समय और कंट्रोल होता है कि वह प्लेन को किसी नजदीकी एयरपोर्ट या सुरक्षित जगह पर उतार सके। जैसे अगर प्लेन में कोई टेक्निकल प्रॉब्लम आ जाए, किसी यात्री की तबीयत बहुत बिगड़ जाए या कोई और खतरा हो, तो पायलट तुरंत फैसला लेकर विमान को जल्दी उतार देता है।
ये लैंडिंग पायलट की पूरी कोशिश से सुरक्षित की जाती है। ज़्यादातर मामलों में सभी यात्री सही-सलामत रहते हैं और प्लेन को बड़ा नुकसान नहीं होता।
- उदाहरण: अगर फ्लाइट के दौरान इंजन में हल्की खराबी आए और पायलट प्लेन को तुरंत किसी नज़दीकी शहर में उतार दे- वो इमरजेंसी लैंडिंग होती है।
ये भी पढ़िए- Who is Owner of Air India: एयर इंडिया का मालिक कौन है? क्या कंपनी से सरकार का नहीं है कोई रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications