Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Who is Owner of Air India: एयर इंडिया का मालिक कौन है? क्या कंपनी से सरकार का नहीं है कोई रिश्ता

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान आज दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान संख्या AI171 में 242 यात्री सवार थे। विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह विमान दोपहर 1 से 2 बजे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना से भयावह दृश्य सामने आए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Air India

Who is Owner of Air India: एयर इंडिया का मालिक कौन है?

एयर इंडिया का मालिकाना हक अब टाटा ग्रुप के पास है। अक्टूबर 2021 में सरकार ने एयर इंडिया का निजीकरण करते हुए इसे टाटा ग्रुप को सौंप दिया था। वर्तमान में एयर इंडिया की होल्डिंग कंपनी Tata Sons के पास इसकी 74.9% हिस्सेदारी है, जबकि शेष 25.1% हिस्सेदारी Singapore Airlines के पास है।

69 साल बाद एयर इंडिया को लिया कट्रोल में
टाटा ग्रुप ने इसे करीब 69 साल बाद दोबारा अपने कट्रोल में लिया, क्योंकि एयर इंडिया की शुरुआत भी 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में ही हुई थी। टाटा ग्रुप ने जे. आर. डी. टाटा द्वारा स्थापित इस एयरलाइन को दोबारा अपने अधीन लिया। पहली स्थापना के समय इसे टाटा एयरलाइन नाम से शुरू किया गया था, जिसे बाद में 1946 में एयर इंडिया का नाम मिला और 1953 में सरकार द्वारा राष्ट्रीयकरण किया गया।

भारी घाटे के कारण बेचने का लिया था निर्णय
राष्ट्रीयकरण के बाद लगभग चार दशक तक एयर इंडिया सरकारी स्वामित्व में रही, लेकिन परिणामस्वरूप भारी घाटे के कारण सरकार ने कई प्रयासों के बाद इसे निजी क्षेत्र को बेचने का निर्णय लिया।

एयर इंडिया का चेयरमैन कौन है और इस घटना पर क्या कहा?
एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार (12 जून) को हुए विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, 'गहरे दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, आज एक दुखद दुर्घटना का शिकार हुई है। इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति है।'

चंद्रशेखरन ने आगे कहा कि, 'इस समय हमारी प्राथमिकता सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग देना है। हम घटनास्थल पर राहत कार्यों में लगे आपातकालीन टीमों की हर तरह से मदद कर रहे हैं और पीड़ितों को ज़रूरी सहयोग व देखभाल प्रदान कर रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि, जैसे-जैसे हमें सत्यापित जानकारी मिलेगी, हम आगे के अपडेट शेयर करेंगे। एक आपातकालीन केंद्र एक्टिव कर दिया गया है और परिवारों को जानकारी देने के लिए एक सहायता टीम भी तैनात कर दी गई है।'

विमान में 242 लोग सवार थे
आज की घटना की बात करें तो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। इनमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल हैं।

विमान ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को मेडे कॉल किया और उड़ान भरने के बाद हवाई अड्डे की परिधि के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डीजीसीए के एक बयान के अनुसार, इसने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और 5 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए) वर्तमान में चालू नहीं है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता के अनुसार, अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

मेघानीनगर इलाके के पास हुई घटना
यह घटना हवाई अड्डे के करीब मेघानीनगर इलाके के पास हुई। दुर्घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आसमान में घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। आग पर काबू पाने के लिए कम से कम सात दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया।

कैप्टन सुमीत सभरवाल के हाथों में थी विमान की कमान
विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के हाथों में थी, जो 8,200 घंटों के उड़ान अनुभव वाले लाइन ट्रेनिंग कैप्टन (LTC) हैं। उनकी सहायता फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर ने की, जिन्हें 1,100 घंटों का उड़ान अनुभव था।

ATC के अनुसार, विमान ने रनवे 23 से 13:39 IST (08:09 UTC) पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के तुरंत बाद, चालक दल ने मेडे कॉल जारी किया। हालांकि, संकट कॉल के बाद विमान ने ATC के आगे के संचार प्रयासों का जवाब नहीं दिया। उड़ान के कुछ ही समय बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से की बात
पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने अधिकारियों से अहमदाबाद जाकर हवाई दुर्घटना के मद्देनजर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि वे दुर्घटना से बहुत दुखी हैं और उन्होंने पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है।

एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+