इटली में PM मोदी और जस्टिन ट्रूडो के बीच क्या हुई बातचीत? अब खुद कनाडाई प्रधानमंत्री ने बताया?
PM Narendra Modi And Justin Trudeau: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच गंभीर कूटनीतिक तनाव जारी है। इस दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई है।
छोटी सी मुलाकात के बातचीत के एक दिन बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि, कनाडा कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- G7 में PM मोदी से भटकते हुए मिले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो! खालिस्तान विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने
पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली, फ्रांस और जापान समेत कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। हालांकि, कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ उनकी केवल शिष्टाचार मुलाकात थी। दोनों नेताओं की मुलाकात पहले से तय नहीं थी।
इस मुलाकात की तस्वीर शेयर कर पीएम मोदी ने एक लाइन का पोस्ट लिखकर लोगों को बताया कि उन्होंने "जी7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की है।''
पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद क्या बोले जस्टिन ट्रूडो?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संवाददाताओं से कहा, "मैं इस महत्वपूर्ण, संवेदनशील मुद्दे के अंदर जाना पसंद नहीं करूंगा, जिस पर हमें आगे काम करने की जरूरत है। लेकिन यह आने वाले समय में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए दोनों देश एक साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने "द्विपक्षीय संबंधों पर संक्षिप्त चर्चा" की। मुलाकात के दौरान पीएम जस्टिन ट्रूडो ने पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से चुने जाने पर बधाई भी दी है।
कनाडाई प्रेस समाचार एजेंसी ने प्रवक्ता एन-क्लारा वैलनकोर्ट के हवाले से कहा, "बेशक, हमारे दोनों देशों के बीच अभी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। आप समझ सकते हैं कि हम इस समय कोई और बयान नहीं देंगे।"
ये भी पढ़ें- भारत के कट्टर विरोधी कैसे बन गए कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो? एस जयशंकर ने एक लाइन में कर दिया खुलासा
क्यों पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात थी अहम?
पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात कनाडा के इस आरोप पर तनाव के बीच हुई है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट शामिल थे। हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने आतंकवादी घोषित किया था।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था। भारत ने कनाडा पर भारत विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें- कनाडा ने इजराइल को हथियार बेचने पर लगाया प्रतिबंध.. जस्टिन ट्रूडो को सबक सिखाएंगे बेंजामिन नेतन्याहू?












Click it and Unblock the Notifications