'कांग्रेस बीजेपी की एजेंट, चुनाव में..', ममता की BJP को चुनौती, टीएमसी ने इंडिया ब्लॉक के बारे कही बड़ी बात
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी दल इंडिया गुट के शीर्ष नेता रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'लोकतंत्र बचाओ' रैली आयोजित की है। इस रैली में इंडिया ब्लॉक के तमाम घटक दलों के नेता नजर आये, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नजर नहीं आईं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ अपनी बयानबाजी जारी रखी। बंगाल के कृष्णानगर में लोगों को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने मटुआ समुदाय से सीएए के झांसे में न आने को कहा। इस सीट पर टीएमसी की महुआ मोइत्रा का मुकाबला बीजेपी की राजमाता अमृता रॉय से है।
यह भी देखें: सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी के बाद दिलीप घोष पर BJP का एक्शन, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भेजा नोटिस

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लंबे समय से इंडिया ब्लॉक और टीएमसी के बीच 'सब ठीक' ना होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच टीएमसी और इंडिया ब्लॉक के रिश्ते को लेकर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने बड़ा दावा करते हुए बंगाल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बंगाल कांग्रेस के नेता बीजेपी के एजेंट हैं।
कुणाल घोष ने कहा, ''इंडिया गठबंधन हमारी नेता ममता बनर्जी ने बनाया है, 'इंडिया' नाम भी सीएम ने दिया था। हम राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के साथ हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में राज्य कांग्रेस और सीपीएम बीजेपी के एजेंट बन गए हैं। उनके पास बीजेपी से लड़ने के लिए कोई संगठन नहीं है, लेकिन वे बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए टीएमसी के खिलाफ राजनीति करते हैं और इसलिए बंगाल में टीएमसी बीजेपी, कांग्रेस और सीपीएम के खिलाफ सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेगी..."
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC leader Kunal Ghosh says, "INDIA allaince has been floated by our leader Mamata Banerjee, the name 'INDIA' was also given by the CM. We are with the INDIA alliance at the national level, but in West Bengal, the state Congress and CPM have become… pic.twitter.com/zxP9qcwoxR
— ANI (@ANI) March 31, 2024
उधर ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ हाथ मिलाने के लिए सीपीआई (एम) और कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक पार्टियों की आलोचना की। उन्होंने दावा किया, "पश्चिम बंगाल में कोई भारतीय गठबंधन नहीं है। सीपीआई (एम) और कांग्रेस बंगाल में भाजपा के लिए काम कर रही हैं।" उन्होंने कहा, "भाजपा कह रही है '400 पार', मैं उन्हें लोकसभा चुनाव में पहले 200 सीटों का आंकड़ा पार करने की चुनौती देती हूं।"
यह भी देखें: 'जनता TMC को जवाब देने के लिए तैयार है', निशीथ प्रमाणिक ने बताया बंगाल में चुनाव के लिए क्या है BJP का प्लान












Click it and Unblock the Notifications