सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी के बाद दिलीप घोष पर BJP का एक्शन, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भेजा नोटिस

लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं की बीच बदजुबानियां भी तेज होती जा रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर कथित विवादित बयान को लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष को बीजेपी ने नोटिस जारी किया है।

पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को टीएमसी के चुनावी नारे 'बांग्ला निजेर मेयेके चाई' (बंगाल अपनी बेटी चाहता है) पर तंज कसा। एक वायरल क्लिप में उन्हें ये कहते हुए सुना जा रहा रहा है, "जब वह गोवा जाती हैं तो कहती हैं कि वह गोवा की बेटी हैं. त्रिपुरा में वह कहती हैं कि वह त्रिपुरा की बेटी हैं. पहले, उन्हें यह स्पष्ट करने दीजिए कि...।"

BJP action against Dilip Ghosh

वहीं टीएमसी ने दिलीप घोष की आलोचना करते हुए उक्त वीडियो क्लिप शेयर की है और बीजेपी को निशाने पर लिया। बंगाल की महिला और बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने दिलीप घोष से उनके बयान पर माफी मांगने को कहा।

पांजा ने कहा कि बीजेपी नेता कि सीएम ममता को लेकर बीजेपी की ये टिप्पणियां भाजपा के डीएनए को स्पष्ट करती हैं। शशि पांजा ने कहा, उन्हें (दिलीप घोष) तुरंत माफी मांगनी चाहिए। यह टिप्पणियां भाजपा खेमे के डीएनए को दर्शाती हैं, जिससे भाजपा की स्त्रीद्वेषी मानसिकता की बू आती है। निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।"

सीएम ममता को लेकर दिलीप घोष की निजी टिप्पणी
दिलीप घोष मेदिनीपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद है। उन्होंने सीएम ममता के बांग्ला निजेर मेये के चाय (बंगाल अपनी बेटी चाहता है)" नारे को लेकर तंज कसा। दिलीप घोष ने कहा "जब वह (ममता बनर्जी) गोवा जाती हैं, तो कहती हैं कि वह गोवा की बेटी हैं। त्रिपुरा में, वह कहती हैं कि वह त्रिपुरा की बेटी हैं। पहले उन्हें स्पष्ट करने दीजिए। टीएमसी ने "बांग्ला निजेर मेये के चाय (बंगाल अपनी बेटी चाहता है)" नारा दिया है।

टीएमसी नेECI से की शिकायत
टीएमसी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सांसद की टिप्पणी भगवा खेमे के डीएनए को दर्शाती है। टीएमसी ने इस मामले पर दिलीप घोष के खिलाफ चुनाव आयोग में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने पर शिकायत दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+