'जनता TMC को जवाब देने के लिए तैयार है', निशीथ प्रमाणिक ने बताया बंगाल में चुनाव के लिए क्या है BJP का प्लान
Nisith Pramanik: केंद्रीय गृह मंत्रालय और युवा मामले, खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर वनइंडिया हिंदी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि हम 400 के पार जरूर जाएंगे। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता निशीथ प्रमाणिक ने सीएए, टीएमसी और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बात की है।
निशीथ प्रमाणिक ने कहा, ''2024 का लोकसभा चुनाव शानदार होने वाला है। एक तरफ बंगाल में जनता टीएमसी को जवाब देने के लिए तैयार है, तो दूसरी ओर जनता की सेवा के लिए भाजपा पहले से कहीं और अधिक मजबूत बनकर सामने आई है। हम 400 सीट जरूर लाएंगे।''

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा कितनी तैयार है?
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा है कि, ''2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान हम एक संगठन के तौर पर जितना मजबूत थे...इस बार 2024 के चुनाव में हम पहले से भी कहीं गुना ज्यादा मजबूत हुए हैं। अगर मैं पश्चिम बंगाल में बात करूं तो 2021 के बाद से भारतीय जनता पार्टी यहां और मजबूत हुई है। बंगाल में बीते वक्त में हुई हिंसा के सामने हमारी पार्टी डटकर खड़ी रही है।''
निशीथ प्रमाणिक ने कहा, ''बंगाल में टीएमसी की आग में जलते-जलते भाजपा कार्यकर्ता खाटी सोना का रूप ले चुके हैं। टीएमसी ने जिस तरह से पिछले चुनावों में बंगाल की जनता के गणतांत्रिक अधिकार छीने हैं, उसका फल उन्हें जरूर मिलेगा। लोग टीएमसी को जवाब देने को तैयार हैं।''
निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि, अब तक जितनी भी सरकारे आई हैं, किसी ने भी बंगला के लिए सही से काम नहीं किया है। लेकिन हमारी सरकार ने बंगाल में टीएमसी की रुकावटों के बाद भी काम किया है। अगस टीएमसी का सहयोग रहता, तो ये काम और ज्यादा सही तरीके से होता। केंद्र सरकार ने यहां सड़क, रेल, बिजली हर क्षेत्र में काम किया है।
ममता बनर्जी CAA का विरोध क्यों कर रही हैं?
निशीथ प्रमाणिक ने सीएए को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि, 'सीएए का बंगाल में विरोध करने वाली टीएमसी को पहले सीएए के रूल और गाइडलाइन को सही से देखना चाहिए। ये किसी नागरिक की नागरिकता छीनने वाला नहीं है, ये नागरिकता देने के लिए लागू की गई है।'
निशीथ प्रमाणिक ने आगे कहा कि, 'इस विषय को टीएमसी उलझा रही है। लेकिन जनता इसको अच्छे से समझ गई है,....पब्लिक इस बार ममता बनर्जी के झासे में नहीं आने वाली है। सीएए के लागू होने के बाद बंगाल समेत पूरे देश में कहीं भी एक भी आंदोलन नहीं हुआ है...इससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि जनता को सीएए से दिक्कत नहीं है।'
खेलो इंडिया का असर बंगाल में क्यों नहीं दिखा?
निशीथ प्रमाणिक ने खेलो इंडिया पर कहा कि, 'बंगाल की टीएमसी सरकार ने खेलो इंडिया मुहिम को सपोर्ट नहीं किया है। हमने कई बार उनकी सरकार से पूछा है लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला है। हमने ओडिशा, मणिपुर, नागालैंड, असम, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में खेलो इंडिया का सेटअप बनाया तो बंगाल में क्यों नहीं बनाते? बंगाल की जनता तो ममता सरकार ने इन चीजों से वंचित रखा है।'
सरकार का आने वाले 5 सालों के लिए क्या लक्ष्य है?
निशीथ प्रमाणिक ने अगले पांच सालों के लिए सरकार का क्या लक्ष्य है, इसपर कहा कि, 'हमें जनता के आर्शीवाद का पूरा भरोसा है। चुनाव में जीत का क्या अंतर होगा, ये जनता तय करेगी। हमें बस जनता के विकास के लिए जनता का साथ चाहिए। हमारे सरकार का लक्ष्य साफ है, भारत को एक विकसित देश बनाना।'
PM मोदी से क्या सीखना चाहिए?
निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि, मैंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से काफी कुछ सीखा है। मैंने पीएम मोदी से देश के प्रति प्यार और राष्ट्रभक्ति क्या होती है, ये सीखा है। हमने उनसे ये भी सीखा है कि किसी भी छोटे से छोटे मुद्दे को कैसे डिटेल में उसके तह तक जाकर उसे सुलझाना चाहिए। पीएम मोदी हमेशा देश के हित के लिए सोचते हैं। वो सोते वक्त भी देश के हित के लिए होता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications