Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी में भयंकर गर्मी लेकिन 5 राज्यों में Rain Alert, दिल्ली में बरसे बादल

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, कई प्रांतों में पारा 45 डिग्री पहुंच गया है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जगहों पर आज आंधी-तूफान की आशंका है, जिसके कारण तापमान में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।

आईएमडी ने आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी ओऱ बिहार, बंगाल, हिमाचल और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए बारिश के लिए रेनअलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली-एनसीआर में बरसे बादल

दिल्ली-एनसीआर के लिए राहत भरी खबर है, यहां आज सुबह सुबह हल्की बरसात हुई है जिससे लोगों के चेहरे खिले हैं। मौसम विभाग ने पहले से यहां पर अगले चार दिनों के लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ था। शाम तक यहां पर भारी बरसात संभव है। आज यहां पर अधिकतम 38°C और न्यूनतम 27°C रह सकता है।

बिहार में रेन अलर्ट

बिहार में 29 अप्रैल को कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इनमें पटना, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण, गया, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में अधिकांश भाग भीषण लू की चपेट में है, खासकर छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, उज्जैन, रीवा, सतना में। 29 अप्रैल को ग्वालियर, रीवा, सतना और छतरपुर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक व बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान में सताएगा गर्मी

राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली व जयपुर के कुछ हिस्सों में भीषण लू जैसे हालात हैं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जिलों हेतु आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गंगानगर, बीकानेर व हनुमानगढ़ सहित क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, जबकि बीकानेर व गंगानगर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका

हिमाचल प्रदेश में 29-30 अप्रैल को कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर, सोलन में तेज आंधी व बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 किमी/घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी सूरज की तपिश

उत्तर प्रदेश का अधिकांश हिस्सा अभी भी झुलसाने वाली धूप और तीव्र गर्मी की चपेट में है, बांदा सबसे गर्म स्थान बना हुआ है। लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाने, एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान थोड़ा कम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+