Delhi-NCR में झमाझम बारिश से राहत! 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम! क्या बरसेगी आग? IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज यानि बुधवार सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का पूरा गणित बदल दिया है। पिछले कई दिनों से भीषण लू और 40 डिग्री के पार वाले पारे से झुलस रहे लोगों के लिए यह बारिश सुकून लेकर आई है। लेकिन क्या यह राहत केवल आज के लिए है, या आने वाले दिनों में सूरज की तपिश आफत बनकर टूटेगी? मौसम विभाग (IMD) ने 2 मई तक का पूर्वानुमान जारी किया है।
आज दिल्ली में दिनभर बादलों की लुका-छिपी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। सुबह की बारिश के बाद शाम तक एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश (Very Light to Light Rain) होने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो आंधी के दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
Delhi Weather: दिल्ली में कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर?
दिल्ली में कल यानी गुरुवार को भी राहत का सिलसिला थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में दोपहर के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हवाओं की रफ्तार कल भी 30-40 किमी प्रति घंटा रहेगी और झोंके (Gusting) 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकते हैं। यानी कल भी गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल (2 मई तक)
- उत्तर और उत्तर-पूर्व दिल्ली का मौसम: 30 अप्रैल की दोपहर तक गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, 1 मई और 2 मई को मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।
- मध्य और नई दिल्ली का मौसम: इन इलाकों में आज (29 अप्रैल) और कल (30 अप्रैल) दोपहर से शाम के बीच आंधी-बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 1 मई और 2 मई को यहां आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी ।
- दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के मौसम का हाल: यहां 30 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 1 मई और 2 मई को यहां भी मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है।
- पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? इन क्षेत्रों में आज और कल हल्की बारिश के एक-दो स्पेल देखने को मिल सकते हैं। 1 मई से यहां गर्मी फिर से बढ़ना शुरू होगी क्योंकि आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा।
- शाहदरा और पूर्वी दिल्ली का मौसम: यहां 30 अप्रैल की दोपहर तक बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है । 1 मई और 2 मई को यहाँ मौसम साफ रहने का अनुमान है।
एनसीआर (NCR) के इलाकों में मौसम का मिजाज
- नोएडा और गाजियाबाद का मौसम: अगले दो दिनों तक यहां गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। दोपहर और शाम के वक्त धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है।
- गुरुग्राम और फरीदाबाद का मौसम: इन क्षेत्रों में 30 अप्रैल की दोपहर तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
Weather Update: दिल्ली में 2 मई तक का मौसम का हाल
राहत का यह दौर 30 अप्रैल तक ही सीमित रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 मई को आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। 2 मई को सूरज के तेवर फिर से कड़े होंगे और आसमान साफ रहने की वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। यानी 1 मई से दिल्ली-NCR में एक बार फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर देगी।
दिल्ली में नौ साल बाद अप्रैल की सबसे गर्म रात का रिकॉर्ड टूटा
राजधानी दिल्ली में सोमवार की रात ने गर्मी के पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सफदरजंग वेधशाला में दर्ज किए गए आंकड़ों ने इस बार अप्रैल की रातों को भी झुलसाने वाला बना दिया है।
- रिकॉर्ड तोड़ तापमान: सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने दिल्ली में पिछले नौ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह तापमान सामान्य औसत से 4.6 डिग्री ज्यादा रहा।
दिल्ली में आज का AQI
दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता (Air Quality) में काफी सुधार देखा गया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 77 दर्ज किया गया है। 77 का स्तर वायु प्रदूषण की श्रेणी में 'मध्यम' (Moderate) माना जाता है, जो कि दिल्ली के सामान्य दिनों की तुलना में काफी बेहतर है।
मुख्य प्रदूषक तत्व
- PM2.5: हवा में सूक्ष्म कणों (PM2.5) की मात्रा 24 µg/m³ है।
- PM10: मोटे कणों (PM10) की मात्रा 32 µg/m³ दर्ज की गई है।
- मौसम का असर: हवा में 44% नमी (Humidity) और 9 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण प्रदूषण कम हुआ है।
- ग्लोबल रैंकिंग: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नई दिल्ली वर्तमान में 322वें स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications