Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले CAA कार्ड? BJP के मास्टरस्ट्रोक से ममता सरकार की बढ़ेगी टेंशन
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्र सरकार ने एक ऐसी बिसात बिछाई है, जिसने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल में शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार ने बंगाल के लिए एक विशेष सशक्त समिति को अधिसूचित किया है।
केंद्र सरकार का नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act-CAA) लागू करने के लिए एक 'सशक्त समिति' का गठन करना महज एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि बीजेपी का एक बड़ा 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक' माना जा रहा है।

यह समिति उन शरणार्थियों के लिए 'वरदान' साबित हो सकती है जो दशकों से भारतीय नागरिकता का सपना देख रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी सरकार के लिए यह एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बन गई है।
CAA Implementation Bengal: केंद्र का बड़ा कदम, कौन लेगा नागरिकता पर अंतिम फैसला?
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, बंगाल के लिए गठित इस समिति का नेतृत्व डिप्टी रजिस्ट्रार जनरल करेंगे। यह समिति अब बंगाल में CAA के तहत नागरिकता आवेदनों की जांच और उन्हें मंजूरी देने वाली सर्वोच्च संस्था होगी। चूंकि ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया था कि वे बंगाल में CAA लागू नहीं होने देंगी, इसलिए केंद्र ने इस समिति में जनगणना विभाग, डाक विभाग, रेलवे और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों को शामिल किया है, जो सीधे केंद्र के अधीन हैं। राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को केवल 'विशेष आमंत्रित सदस्य' के रूप में रखा गया है।
Who eligible citizenship under CAA: कौन होंगे CAA के तहत नागरिकता के पात्र?
CAA नियम 11A के अनुसार- अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोग जो 31 दिसंबर 2014 या उससे पहले भारत आए हों,वे नागरिकता के लिए पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे सरकार पारदर्शिता और निगरानी दोनों सुनिश्चित करना चाहती है।
Matua Community Vote Bank Bengal: मतुआ समुदाय 45 सीटों का 'किंगमेकर'
CAA का सबसे बड़ा राजनीतिक असर मतुआ समुदाय पर पड़ता दिख रहा है। यह पूरी कवायद मतुआ समुदाय और बंगाली हिंदू शरणार्थियों को साधने के लिए है। बांग्लादेश से विस्थापित होकर आए लाखों मतुआ और बंगाली हिंदू लंबे समय से भारतीय नागरिकता की मांग कर रहे हैं। बंगाल की कुल 294 सीटों में से लगभग 45 सीटों (नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना) पर मतुआ वोट निर्णायक हैं। यह समुदाय अनुसूचित जाति (SC) का लगभग 17.4% हिस्सा है।
यह समुदाय बंगाल में एक निर्णायक वोट बैंक माना जाता है, खासकर नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में। BJP लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि CAA ही मतुआ समुदाय को स्थायी समाधान और नागरिक अधिकार दे सकता है।
अगर वोट बैंक का गणित समझें तो बंगाल की कम से कम 40-50 विधानसभा सीटों पर मतुआ समुदाय का सीधा प्रभाव है। ये वे लोग हैं जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण बांग्लादेश से भारत आए थे। ममता को मात देने के लिए बीजेपी की रणनीति साफ है। बीजेपी इन समुदायों को यह संदेश दे रही है कि "दीदी (ममता) आपकी नागरिकता रोकना चाहती हैं, लेकिन मोदी जी आपको अधिकार दे रहे हैं।"
Mamata Banerjee vs BJP CAA: BJP की 'दोहरी चुनौती' से क्या ममता की बढ़ेगी मुश्किल?
सरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) CAA को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए यह स्थिति 'इधर कुआं, उधर खाई' जैसी है। TMC दावा कर रही है कि CAA एक 'जाल' है और आवेदन करने पर लोगों की मौजूदा नागरिकता या वोट देने का अधिकार छीन लिया जाएगा।
यदि इस समिति के माध्यम से चुनाव से पहले हजारों लोगों को नागरिकता के प्रमाण पत्र मिल जाते हैं, तो ममता बनर्जी का CAA लागू नहीं होने देंगे वाला नैरेटिव ध्वस्त हो जाएगा। इससे वोटरों का ध्रुवीकरण होगा और हो सकता है कि बीजेपी के इस कदम से हिंदू शरणार्थियों का ध्रुवीकरण बीजेपी के पक्ष में हो सकता है, जो 2021 में पूरी तरह नहीं हो पाया था।
TMC का आरोप है कि CAA के जरिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और इससे उनके वोटिंग अधिकारों पर खतरा पैदा हो सकता है। पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मतुआ समुदाय से CAA से जुड़े शिविरों से दूर रहने की अपील तक कर दी है। लेकिन अब सशक्त समिति के गठन के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या ममता सरकार का विरोध प्रभावी रह पाएगा, या फिर केंद्र सरकार प्रशासनिक रास्ते से CAA को आगे बढ़ाएगी?
बंगाव चुनाव में SIR बनाम CAA की जंग, चुनावी समीकरण पर कितना असर
बंगाल में इस समय मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी विवाद चल रहा है। बीजेपी का आरोप है कि ममता सरकार 'घुसपैठियों' को बचा रही है और असली 'शरणार्थियों' को नागरिकता से वंचित रख रही है। वहीं, TMC का कहना है कि बीजेपी SIR और CAA के जरिए वैध नागरिकों को 'विदेशी' घोषित करने की साजिश रच रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2026 का चुनाव 'विकास' से ज्यादा 'पहचान' और 'अधिकार' की लड़ाई होगा। यदि बीजेपी नागरिकता देने की प्रक्रिया को तेज करने में सफल रहती है, तो यह उत्तर बंगाल और सीमावर्ती जिलों में ममता बनर्जी के अभेद्य दुर्ग में सेंध लगा सकती है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या CAA वास्तव में BJP के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होता है? या फिर ममता बनर्जी इसे बंगाल की अस्मिता और संघीय ढांचे का मुद्दा बनाकर पलटवार करती हैं? इतना तय है कि CAA समिति के गठन ने बंगाल की सियासत में नई चिंगारी जरूर डाल दी है, और इसका असर 2026 के चुनावी नतीजों तक दिख सकता है।
-
Suvendu Adhikari Net Worth: नंदीग्राम से पर्चा भरते ही चर्चा में शुभेंदु अधिकारी, कितनी है उनकी कुल संपत्ति? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
Udhayanidhi Stalin Net Worth: चेपॉक से चुनावी मैदान में उदयनिधि स्टालिन, कितनी है तमिलनाडु के डिप्टी CM की संप -
HS Phoolka joins BJP: 1984 के जख्मों पर मरहम लगाने वाले 'हाथ' ने थामा 'कमल', कौन हैं एच.एस. फूलका? -
TN Election 2026: PMK ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, किन-किन मुद्दों पर रहेगा फोकस? नशे पर एक्शन का ऐलान -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन?












Click it and Unblock the Notifications