पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीष घोष की गाड़ी पर हुआ बड़ा हमला, TMC पर लगाया आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं पर हमले की खबर आती रहती है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की गाड़ी पर बड़ा हमला हुआ। दिलीप घोष की गाड़ी पर पत्थरों से हमला किया गया। उनके काफिले में पुलिस की गाड़ी भी थी। दिलीप घोष ने इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। आपको बता दें कि 15 दिन के भीतर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के काफिले पर ये दूसरा हमला है।

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीष घोष की गाड़ी पर हुआ बड़ा हमला, TMC पर लगाया आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि मुर्शिदाबाद के कांडी में आज दिन में 3 बजकर 45 मिनट और पुरन्दरपुर में 5 बजकर 32 मिनट पर टीएमसी के गुंडों ने काले झंडे दिखाए और मेरी गाड़ी पर पत्थर फेंके। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि हताश और निराश टीएमसी अब आखिरी प्रयास के रूप में पॉलिटिकल टेररिज्म की कोशिश कर रही है। वहीं, इस पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्वीट किया।

उन्होंने कहा कि उसी मुर्शिदाबाद में जहां मेरी गाड़ी को कुछ विशेष वर्ग के असामाजिक लोगों ने घेर लिया था। वहीं आज दिलीप घोष की गाड़ी पर हमला हुआ है। आश्चर्य की बात ये है कि उनकी गाड़ी के पीछे जिले के SP की गाड़ी थी। उल्‍लेखनीय है कि दिलीप घोष के काफिल पर इससे पहले 12 नवंबर को हमला हुआ था। यह हमला तब हुआ था जब उनका काफिला अलीपुरद्वार से गुजर रहा था। काफिले पर पत्थर फेंके जाने से कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए थे और कुछ गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+