Weather Update: आज इन इलाकों में तेज गरज के साथ होगी झमाझम बारिश, तूफान-ओलावृ्ष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज मध्य भारत में तेज गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। आईएमडी ने बताया कि तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मध्य भारत के अंतर्गत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ खासतौर से आज और कल प्रभावित रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि इन राज्यों में तूफान, ओलावृ्ष्टि और बिजली गिरने की आशंका है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय से इन इलाकों पर पड़ेगा प्रभाव
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 1 मार्च से 4 मार्च तक आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। वहीं, विदर्भ में 27 फरवरी को अलग-अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
यह भी पढ़ें- MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव को लेकर येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि
पर्यटक स्नोफॉल का ले रहे मजा
26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं, आज और कल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी में वृद्धि की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए है। वे स्नो फॉल का जमकर मजा ले रहे हैं।
बारिश से किसान चिंतित
वहीं, अन्य राज्यों में झमाझम बारिश से किसान चिंतित हैं। उन्हें रबी फसल की चिंता सता रही है। बारिश अधिक होने से रबी फसल खराब हो सकती है। वहीं, बिहार के कई जिलों में बारिश होने से थोड़ी ठंड भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- Weather Update: इन राज्यों में तेज गरज के साथ होगी झमाझम बारिश, हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी पर्यटकों की संख्या












Click it and Unblock the Notifications