Weather Update: इन राज्यों में तेज गरज के साथ होगी झमाझम बारिश, हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी पर्यटकों की संख्या
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) वेदर को लेकर लगातार अपडेट जारी करते रहते हैं। इससे लोगों को मौसम के उतार-चढ़ाव की तमाम जानकारियां मिलती रहती हैं। मौसम का रोजाना मिजाज कैसा है, इसका अपडेट मौसम विभाग देते हैं। इस बीच उन्होंने 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इससे पहले भी आईएमडी ने पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया था। यह अनुमान एकदम सटीक निकला। कल यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

ठंड बढ़ने से निकालने पड़ रहे हीटर और ब्लॉअर
बारिश के साथ साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी जमकर हुई है। बर्फबारी की वजह से इलाके में ठंड बढ़ गई है। ठंड इतनी बढ़ गई कि लोगों को हीटर निकालने पड़ रहे हैं। कुल्लू, शिमला, सिरमौर सहित कई एरिया में जमकर बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, सोमवार और मंगलवार को और बर्फबारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Weather Update: बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का MP में पड़ेगा असर, 27 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम
बर्फबारी होने से खिले सैलानियों के चेहरे
बर्फबारी होने से सैलानियों के आने की संख्या बढ़ गई है। बर्फ देखने के लिए पर्यटक भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर का मौसम एकदम साफ है। धूप खिलने से लोगों को बड़ा मजा आ रहा है। दिन में तो ऐसा लगता है मानो अब ठंड चली गई।
बता दें कि मध्य भारत में दो राज्य हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़। 26 और 27 फरवरी को इन दो राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें- MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव को लेकर येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि












Click it and Unblock the Notifications