Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव को लेकर येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) का असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में हल्का कोहरा छाया हुआ है और तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। इसके चलते प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश (Rain) हो रही है।

MP Weather Update Aaj ka Mausam

शनिवार-रविवार को मौसम विभाग ने कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश सोने की संभावना जताई है। वहीं ओलावृष्टि (hailstorm0 की भी संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने शनिवार को रीवा संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सीधी, सिंगरौली रीवा और मऊगंज जिलो में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है और ठंड हल्की बढ़ गई है। शुक्रवार को दतिया में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। तीन जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा. बारिश के असर से एक बार फिर पारा लुढ़केगा और ठंड पड़ेगी।

शुक्रवार को जबलपुर , ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 25 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।जबलपुर-नर्मदापुरम समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+