Weather Update: नॉर्थ ईस्ट राज्यों में झमाझम बारिश के बाद अब यहां तेज गरज के साथ बरसेंगे बदरा, होगी बर्फबारी

Weather Update: नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भारी बारिश के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बदलते मौसम की अपडेट रिपोर्ट जारी की है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। मौसम के करवट लेने से बारिश का दौर जारी है।

मौसम विज्ञाग ने बताया कि 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में गरज के साथ बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा 26 और 27 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ताजा बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी।

इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश और बर्फबारी

नॉर्थ ईस्ट राज्यों में झमाझम बारिश
नॉर्थ ईस्ट राज्यों के त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम में 22 फरवरी को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की थी। जिसके बाद इन राज्यों में खूब बारिश हुई। वहीं, अब देश के मध्य क्षेत्रों में तेज गरज के साथ बारिश होगी।

यह भी पढ़ें- Weather Update: बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का MP में पड़ेगा असर, 27 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

पहाड़ों पर बारिश के साथ होगी बर्फबारी
हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। पर्य़टक बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। अभी पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने का मजा ले रहे हैं। इसके साथ ही पहाड़ों पर बारिश भी हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश होने से किसान बेहद चिंतित हैं। उन्हें रबी फसलों का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें- चार धाम समेत पहाड़ों में भारी बर्फबारी,मैदानों में चटक धूप, जानिए आगे कैसा रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+