Weather Update: बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का MP में पड़ेगा असर, 27 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम
MP Weather Updates: मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में 21 से 27 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 फरवरी तक धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस पूरे सप्ताह भोपाल का न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। लेकिन पश्चिमी विभोक्ष के चलते राज्य के कई जिलों के मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर में 25 फरवरी तक धुंध छाई रहेगी। वहीं 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
ग्वालियर में गुरुवार को धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 फरवरी तक धुंध छाई रहेगी, उसके बाद 27 फरवरी को फिर से गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। जबलपुर में 26 फरवरी तक धुंध छाई रहेगी और 27 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। उज्जैन में 26 फरवरी तक धुंध छाई रहेगी और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
रतलाम में इस पूरे सप्ताह तेज धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा। इटारसी में भी पूरा सप्ताह मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी। शिवपुरी में 26 फरवरी तक धुंध छाई रहेगी और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं भिंड, मुरैना और श्योपुर में 21 से 23 फरवरी के बीच ओले गिरने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications