Weather Update: केरल में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों में Red Alert,जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 08 जुलाई। कई राज्यों में हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है इसलिए तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर सभी जिलों में आज और कल यलो अलर्ट जारी किया है। इस बारे में सीएम कार्यालय की ओर से भी मैसेज जारी किया गया है और अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
Recommended Video

बारिश की वजह से कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं
आपको बता दें कि केरल में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। केरल के कन्नूर में तो बारिश की वजह से कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। केवल केरल ही नहीं बल्कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी भारी बारिश के आसार हैं और इस वजह से यहां पर भी अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक में भी जमकर बारिश हो रही है, यहां के उडुपी में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण यहां के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी
तो वहीं आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है तो मुंबई में भी RED Alert जारी है। राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

दिल्ली वाले उमस से काफी परेशान हैं
हालांकि दिल्ली वाले उमस से काफी परेशान हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना
तो वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान है, तो वहीं ओडिशा के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
हिमाचल में भारी बारिश की आशंका
जबकि हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है।

भारी बारिश होने का अनुमान
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान अगले 24 घंटों के दौरान केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण पूर्व राजस्थान, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान-निकोबार ,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications