Weather: दिल्ली में स्मॉग, तमिलनाडु में भारी बारिश, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम, कब से पड़ेगी ठंड?

Weather Update: दिवाली के खत्म होते ही देशभर में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली में स्मॉग की भी एंट्री हो गई है। दिल्ली में आने वाले तीन से चार दिन स्मॉग परेशान कर सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में स्मॉग हल्के कोहरे और अधिक धुएं के मिश्रण से तैयार हो रहा है।

दिल्ली में सबसे ठंडी सुबह भी देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों तक तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी फिर सर्दी पड़ने लगेगी। दूसरी ओर साउथ इंडिया के तमिलनाडु भारी बारिश हो रही है। थूथुकुडी, मदुरै सहित दक्षिण तमिलनाडु में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

weather today

ये भी पढ़ें- MP Weather: भोपाल इंदौर और ग्वालियर में कब शुरू होगी कंपकंपी वाली ठंड? मौसम विभाग ने बता दिया

आईएमडी ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, शिवगंगई और रामनाथपुरम जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आज और मंगलवार को कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। 5 नवंबर के आसपास निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: कानपुर सबसे ठंडा और प्रयागराज सबसे गर्म, अचानक बदला UP का मौसम, जानें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज सोमवार को धुंध या कोहरा रह सकता है। हालांकि आसमान साफ रहेगा। आज दिनभर स्मॉग रहने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद से 5 से लेकर 9 नवंबर के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में 7 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक धुंध रहेगी।

ये भी पढ़ें- UP Weather News: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में तापमान में होगी गिरावट

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है। अब एसी के बिना लोग सोने लगे हैं। यूपी के पूर्वी जिलों में आज सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पुरवाई हवा में नमी की वजह से इन इलाकों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले दो से ती दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी से उठी पुरवाई हवाओं की वजह से सोमवार को गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज जैसे शहर में हल्की बारिश हो सकती है।

कब होगी ठंड की एंट्री?

पंजाब और हरियाणा में 15 नवंबर के बाद से हल्की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी 15 से 20 नवंबर के बाद ठंड आने लगेगी। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आने वाले 4 से 5 दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+