MP Weather: भोपाल इंदौर और ग्वालियर में कब शुरू होगी कंपकंपी वाली ठंड? मौसम विभाग ने बता दिया
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है और अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड का असर बढ़ेगा। हालांकि, दिन में गर्मी बनी रहेगी। आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा। इंदौर, ग्वालियर, भोपाल जैसे शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर आसमान साफ रहेगा। दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बता दें कि रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी और उज्जैन में तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग के आंकड़ों में बताया गया है कि राज्य में हल्की ठंड शुरू हो गई है। गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, भोपाल, रतलाम और उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग में संभावना जताई है कि अगले एक सप्ताह यानी 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर में मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications