UP Weather News: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में तापमान में होगी गिरावट

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिवाली के बाद से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी एक दो दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में नवंबर माह में अच्छी खासी ठंड पड़ेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाले दो तीन दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।

UP

गोरखपुर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि यूपी में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिसमें आगामी दिनों में और बढ़ोतरी होगी। नवंबर महीने में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा। UP के कई जिलों में अब खुले हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है, खासकर दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. आंकड़ों के अनुसार, शनिवार की सुबह नोएडा में AQI 265 तक पहुंच गया, जबकि गाजियाबाद में यह 321 रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, यूपी की राजधानी लखनऊ के औद्योगिक क्षेत्र में AQI का स्तर 376 तक पहुंच गया, जबकि शहरी क्षेत्र में यह 373 दर्ज किया गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+