Weather Forecast: कानपुर सबसे ठंडा और प्रयागराज सबसे गर्म, अचानक बदला UP का मौसम, जानें IMD का ताजा अपडेट
UP Weather Forecast: दिवाली के बाद उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया है। अब लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है। जिसके चलते लोगों को सोते समय कंबल ओढ़ना पड़ रहा है।
आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन अगर बारिश नहीं भी हुई तो न्यूनतम तापमान काफी कम रहेगा।

इस समय उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। यही वजह है कि इन जिलों में लोगों ने सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा लोग रात में एसी और कूलर बंद करके सो रहे हैं।
बात करें बीते दिन अर्थात शनिवार के मौसम की तो शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर का मौसम सर्वाधिक ठंडा रहा। कानपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह अयोध्या में 15 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में शनिवार को तापमान थोड़ा गर्म रहा। प्रयागराज जनपद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर रविवार को कई जनपदों में तापमान के और गिरने की आशंका जताई जा रही है।
आईएमडी की ओर से जारी अपडेट पर गौर करें तो पता चलता है कि आने वाले सप्ताह यानी 3, 4, 5 नवंबर से 8 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छठ पूजा तक उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications