Weather Forecast: कहीं भारी बारिश, तो कहीं लू का अलर्ट! आज कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? चेक करें IMD अपडेट
Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 मई 2025 के लिए देशभर में मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें साफ किया गया है कि आज का दिन भारत के लिए मौसम के लिहाज से काफी दिलचस्प रहने वाला है। एक तरफ देश के कई हिस्सों में बादल बरसने को तैयार हैं, तो दूसरी ओर कुछ राज्यों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बदले मौसम का असर लोगों की दिनचर्या से लेकर खेती तक पर पड़ सकता है।

खास बात यह है कि जहां बारिश की उम्मीद से कई राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं लू चलने की चेतावनी भी दी गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है...
ये भी पढ़ें: Delhi Today: CM रेखा गुप्ता के कार्यकाल के 3 महीने पूरे, डेलिगेशन को लेकर दिल्ली की सियासत में बवाल!
उत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में तेज बारिश का अनुमान
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
गर्मी से झुलसते रहेंगे मध्य भारत के राज्य!
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज गर्मी का असर बना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू चलने की आशंका है।
राजस्थान में गर्म हवा के साथ आंधी की संभावना
राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी, लेकिन जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर में आंधी और हल्की बारिश की संभावना से शाम को कुछ राहत मिल सकती है।
हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम ले सकता है करवट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे इन राज्यों में ठंड का असर बना रह सकता है।
चेक करते रहें IMD के अपडेट्स
20 मई को भारत में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। कुछ हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाएं रहेंगी, तो कुछ जगहों पर बारिश राहत लेकर आएगी। IMD लगातार अपडेट दे रहा है, जिससे लोग मौसम के बदलाव के अनुसार अपनी योजना बना सकें।
ये भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश के बाद बेंगलुरु में जगह-जगह भरा पानी, झील में तब्दील हुई सड़कों पर चल रही बोट












Click it and Unblock the Notifications