मूसलाधार बारिश के बाद बेंगलुरु में जगह-जगह भरा पानी, झील में तब्दील हुई सड़कों पर चल रही बोट

Bengaluru Rain: बेंगलुरु में रविवार को रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर में तबाही मचा दी है, बेंगलुरु के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। होरमावु, मान्‍यता टेक पार्क के अलावा अन्‍य कई रिहायशी इलाकों में भयावह नजारा देखने को मिला। बाढ़ के कारण कई इलाके झील में तब्दील हो गए। पानी में डूबी सड़कों और इलाकों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए बचाव दल को नाव चलानी पड़ी।

वहीं बेंगलुरू के अन्‍य इलाकों और सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़ों में बारिश का पानी भरने से सोमवार को जगह-जगह ट्रैफिक जाम देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोग फोटो शेयर कर रहे हैं और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) और सरकार पर गुस्‍सा निकाल रहे हैं।

Bengaluru Rain

बेंगलुरु के होरमावु में विद्यारण्यपुरा साई लेआउट सहित कई इलाकों को काफी नुकसान हुआ, लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं कई क्षेत्रों में सड़कों पर जल भराव में बस समेत अन्‍य वाहन फंस गए जिन्‍हें लोग बड़ी मुश्किल से निकालते नजर आए।

Bengaluru Rain

भारी बारिश के बाद सिर्फ़ रिहायशी इलाकों हीं नहीं बेंगलुरु की अन्‍य प्रमुख सड़कों पर काफ़ी व्यवधान पैदा किया। पनाथुर आरयूबी, न्यू बीईएल रोड, नागवारा और सिल्क बोर्ड समेत अन्‍य स्थानों पर जलभराव के कारण काफ़ी ट्रैफ़िक जाम देखने को मिला जिससे लोगों को अपने कार्यस्‍थल पर जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। आउटर रिंग रोड कॉरिडोर, जो शहर के टेक पार्कों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसमें मान्यता टेक पार्क भी शामिल है, पर भी काफ़ी बुरा असर पड़ा।

सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर कर गुस्‍सा भी जता रहे हैं और मजाक बना रहे हैं। सुरंग सड़कों, पानी के नीचे मेट्रो और नौका सवारी की शुरूआत का सुझाव दे रहे हैं। वहीं गुस्‍से में आए शहर के लोग बीबीएमपी से भारी बारिश के बाद ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए जल निकासी का तुरंत उचित प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं।

Bengaluru Rain

बेंगलुरु में 132 मिमी बारिश हुई

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, रविवार की रात बेंगलुरु में हुई बारिश पिछले कुछ सालों में मई में हुई सबसे भारी बारिश में से एक थी। आंकड़ों के अनुसार बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 132 मिमी बारिश हुई, जबकि बेंगलुरु उत्तर वेधशाला (सोमासेट्टाहल्ली) में 119 मिमी बारिश दर्ज की गई। Weather Forecast: देश में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया कहीं लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+