Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हम के लिए शांति, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है' गरियाबंद मुठभेड़ पर बोले ओडिशा के CM मोहन चरण माझी

Gariaband Encounter: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुई पुलिस मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के मारे जाने के बाद दोनों राज्यों की सरकारों ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की एक और बड़ी सफलता बताया है। गौरतलब है कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ रविवार रात से जारी थी। इस मुठभेड़ में 16 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मुठभेड़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना की। सीएम मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का दिल से धन्यवाद, जो हमारे नक्सलमुक्त भारत मिशन में समर्थन कर रहे हैं। ओडिशा शांति, सुरक्षा और प्रगति की दृष्टि में पूरी तरह से योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह मुठभेड़ न केवल ओडिशा, बल्कि छत्तीसगढ़ में भी नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सफलता सुरक्षा बलों की तत्परता और सरकार की मजबूत नीति का परिणाम है, जो नक्सलवाद को हराने में अहम भूमिका निभा रही है।

वहीं, ओडिशा सरकार के मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, "हमारी सरकार वामपंथी उग्रवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ओडिशा पुलिस और संयुक्त बल नक्सल गतिविधियों को समाप्त करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं और राज्य धीरे-धीरे इन गतिविधियों से मुक्त हो रहा है।"

अमित शाह ने थपथपाई जवानों की पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता पर सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद अब अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "नक्सलमुक्त भारत बनाने के हमारे अभियान में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है।"

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमारी सुरक्षा बलों ने गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी घाट के पास माओवादियों के साथ मुठभेड़ की। अब तक एक दर्जन से अधिक माओवादियों के मारे जाने की सूचना है। यह मुठभेड़ एक सप्ताह में नक्सलियों के साथ दूसरी बड़ी मुठभेड़ है।"

यह भी पढ़ें Naxal Encounter: 1 करोड़ का इनामी नक्सली जयराम, ओडिशा का नक्सल नेता मनोज भी ढेर, 10 टीमों ने घेरकर मारा

सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद को बताया कैंसर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद को 'कैंसर' की संज्ञा देते हुए कहा, "नक्सलवाद कैंसर की तरह है, और हम इसे पूरी तरह से समाप्त करने में सफल होंगे। हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के संकल्प को पूरा करेंगे। मैं हमारी सुरक्षा बलों के साहस को सलाम करता हूं।" उन्होंने यह भी कहा, "नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे ले रहा है, और हम इसे 31 मार्च 2026 तक देश से समाप्त कर देंगे।"

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और ओडिशा में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार बढ़ती सफलता को दर्शाती है, और यह सुनिश्चित करती है कि इन राज्यों से नक्सलवाद का खात्मा अब केवल समय की बात है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में आखिरी सांस ले रहा है नक्सलवाद, जानिये कब-कब हुई बड़ी नक्सल मुठभेड़,कितने नक्सली ढ़ेर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+