Voter Adhikar Yatra के दौरान हादसा, बिहार के नवादा में Rahul Gandhi की गाड़ी ने सुरक्षाकर्मी को मारी टक्कर
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: बिहार के नवादा जिले में आयोजित 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी गंभीर स्थिति में आ गया, जब कांग्रेस सांसद और LOP राहुल गांधी तथा RJD नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी से उसे टक्कर लग गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद सुरक्षा टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायल पुलिसकर्मी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बचाया।
इस दौरान राहुल गांधी ने खुद उनकी तबीयत का हाल जाना और राहत व्यक्त की। हादसे ने वहां मौजूद लोगों में हलचल मचा दी, लेकिन सुरक्षा टीम की तत्परता और प्रशिक्षण के कारण पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में सतर्क रहने की आवश्यकता को भी सामने लाती है।

कैसे हुआ हादास?
हादसा नवादा जिले में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान उस समय हुआ जब भारी भीड़ के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा में तैनात जवाल पुलिसकर्मी लोगों को संभाल रहे थे। इसी दौरान जवाल का पैर गाड़ी के नीचे दब गया। आसपास मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मौके पर राहुल गांधी ने जाकर उनकी तबीयत का हाल जाना और उनकी सलामती की जानकारी ली।
लाखों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया- राहुल
बता दें कि, 17 अगस्त से शुरू हुई राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' मंगलवार(19 अगस्त) को नवादा पहुंच चुकी है। इस दौरान उनके साथ भारी भीड़ चल रही है। राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'बिहार में लाखों लोग हैं जिन्होंने वोट दिया, वोटर लिस्ट में नाम था और उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया। चुनाव आयोग और भाजपा के बीच में पार्टनरशिप है। ये मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं...नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर आपसे वोट छीन रहे हैं। मैं, तेजस्वी और बाकी नेता उनसे कहना चाहते हैं कि हम आपको बिहार का वोट चोरी नहीं करने देंगे। महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश के चुनाव इन्होंने चोरी किए हैं।'
ये भी पढ़ें Rahul Gandhi के 'वोट चोरी' दावे का जानें पूरा फैक्ट चेक, आंकड़ों और तथ्यों के साथ जानें हर आरोप का सच
राहुल गांधी पर भड़के सम्राट चौधरी
वहीं राहुल गांधी के आरोप पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, 'राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं है, हर कोई जानता है कि उनके परिवार ने 55 वर्षों तक देश और बिहार को लूटा है, इसलिए चाहे वह लालू यादव का शासन हो या कांग्रेस पार्टी का शासन हो, पूरा देश जानता है कि यह गांधी परिवार है जिसने इस देश को लूटा है... जब उन्होंने और उनके परिवार ने देश को लूटा है, तो यह कैसे संभव है कि उन्हें (मतदाता अधिकार यात्रा का) कोई लाभ मिलेगा।'
ये भी पढ़ें Vote Adhikar Yatra के दौरान Rahul Gandhi का समर्थक करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे तो हो गया भारी बवाल












Click it and Unblock the Notifications