Vote Adhikar Yatra के दौरान Rahul Gandhi का समर्थक करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे तो हो गया भारी बवाल
Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा कर रहे हैं और भारी संख्या में उनके समर्थकों का जुटान हो रहा है। आरजेडी और कांग्रेस के अलावा इंडिया अलायंस में शामिल दूसरी पार्टियां भी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। गयाजी में यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस समर्थकों के बीच ही बवाल हो गया। दरअसल गया के वजीरगंज के पुनावा हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। सबको राहुल गांधी का इंतजार था, लेकिन उनके नहीं आने पर हंगामा हो गया।
वजीरगंज के पुनावा हनुमान मंदिर पर लोग राहुल गांधी इंतजार कर रहे थे। बड़ी संख्या में कांग्रेस और आरजेडी समर्थक जुटे थे, लेकिन राहुल और तेजस्वी यादव का काफिला यहां नहीं पहुंचा। पहले मंदिर में पूजा के बाद दोनों को यहीं से यात्रा शुरू करनी थी, लेकिन काफिला पूजा के बाद सीधे आगे निकल गया। इस वजह से लोग निराश हो गए और हंगामा करने लगे। हालांकि, सबको समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: 'BJP और चुनाव आयोग के बीच पार्टनरशिप, मिलकर हो रही वोट चोरी', राहुल गांधी ने फिर बोला ECI पर बड़ा हमला
Vote Adhikar Yatra में बीजेपी और चुनाव आयोग पर हल्ला बोल
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन और चुनाव में गड़बड़ी को आधार बनाकर यह यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह इंडिया अलायंस का शक्ति प्रदर्शन है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आयोग भाजपा के कर्मचारी की तरह काम कर रहा है। सासाराम से शुरू हुई यात्रा गयाजी पहुंच चुकी हैं। इसमें आरजेडी, सीपीएम के साथ दूसरी छोटी पार्टियां भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने क्यों बताया अपनी जान को खतरा? 'वोट चोरी' आरोपों के बीच इन दो नेताओं पर लगाया धमकी देने का आरोप
Rahul Gandhi ने वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया पर साधा निशाना
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में SIR प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के लिए विशेष पैकेज का दावा करते हैं वैसे ही चुनाव आयोग भी वोटर लिस्ट संशोधन का स्पेशल पैकेज लेकर आया है। कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा, 'हम हरेक लोकसभा और विधानसभा में वोट चोरी की पोल खोलकर रहेंगे। मैं चुनाव आयोग के अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनेगी तो उन पर कार्रवाई होकर रहेगी। बिहार में वोट चोरी को रोकने के लिए विपक्ष एकजुट है।'












Click it and Unblock the Notifications