VIDEO: दरवाजा बंद कर कमरे में ऐसा डांस कर रही थीं लड़कियां, मां ने देखा तो बजाई चप्पल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। डांस कर रही दो लड़कियों का ये वीडियो ट्विटर से लेकर यूट्यूब पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दो लड़कियां ट्वरकिंग कर रहीं होती हैं, जो एक खास तरह का डांस है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। डांस कर रही दो लड़कियों का ये वीडियो ट्विटर से लेकर यूट्यूब पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दो लड़कियां ट्वरकिंग कर रहीं होती हैं, जो एक खास तरह का डांस है। दोनों लड़कियां मजे से अपने डांस का वीडियो बना रही होती हैं कि पीछे से उनकी मां आ जाती है। इसके बाद चप्पलों से मां जो लड़कियों को मारना शुरू करती है वो भी कैमरे में कैद हो जाता है। मां का ये रिएक्शन इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर दो लड़कियों के वीडियो ने धूम मचा रखी है। ये दोनों लड़कियां अपने कमरे में मजे से डांस कर रही होती हैं कि तभी इनकी मां आकर कुछ ऐसा करती हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं। लड़कियां 'ट्वरकिंग' कर रही होती हैं जो कि हिप्स से किया जाने वाले एक खास डांस मूव है। दोनों अपने फोन में रिकॉर्डिंग कर डांस करने लगती हैं। इसके बाद पीछे से उनकी मां आती है और उन्हें चप्पलों से पीटना शुरू कर देती है।
ये भी पढ़ें: डेब्यू से पहले ही दिखा सारा अली खान का हॉट अंदाज, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें
मां अचानक से गेट खोलती है, उसके हाथ में लॉन्ड्री के कपड़े होते हैं। लड़कियों को ट्वरकिंग करते देख मां अपनी चप्पल उतारती है और दोनों को मारना शुरू कर देती है। ये वीडियो नाना और जूली नाम की दो लड़कियों नेू बनाया है जो Premix Sis नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं। दोनों ने ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हुए बताया कि ये Puerto Rico की मां को रोजाना की जिंदगी है और ये एक पैरोडी वीडियो है।
इस वीडियो पर अब तक लगभग 3 लाक व्यूज आ चुके हैं। आप भी देखिये दोनों का ये वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें: वरमाला के दौरान दुल्हन को पीछे से गोद में उठाया, उतरते ही जड़ दिया थप्पड़












Click it and Unblock the Notifications