VIDEO: वरमाला के दौरान दुल्हन को पीछे से गोद में उठाया, उतरते ही जड़ दिया थप्पड़
VIDEO: वरमाला के दौरान दुल्हन ने जड़ा युवक को थप्पड़
नई दिल्ली। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इसमें खुद को गोद मे उठाए जाने से गुस्सा हुई दुल्हन स्टेज पर ही अपने रिश्तेदार को थप्पड़ जड़ दे रही है। ये सब जयमाल की रस्म के दौरान होता है। वीडियो में दिख रहा है कि जयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन स्टेज पर दुल्हे के साथ खड़ी है, तभी दुल्हे का दोस्त उसे गोद में ऊपर उठा लेता है ताकि दुल्हन आसानी से माला ना डाल पाए। दुल्हन कोशिश करके भी वरमाला नहीं पहना पाती, तो उसे एक रिश्तेदार पीछे से आकर गोद मे उठा लेता है।
दुल्हन के हाथ दूल्हे के सिर तक ना पहुंचते देख पास खड़ा एक रिश्तेदार उसे गोद में उठा लेता है। दुल्हन वरमाला पहनती है। वरमाला की रश्म पूरी होती है लेकिन युवक जैसे ही उसे गोद से उतारता है तो घूमकर एक झन्नाटेदार थप्पड़ उसे मार देती है। थप्पड़ खाने के बाद ये युवक तमतमा जाता है और पास खड़ी एक महिला के ये पूछने पर कि क्या हुआ वो उसी को चांटा मार देता है और स्टेज से उतर जाता है। ये वीडियो कब और कहां का है, इसको लेकर पता नहीं चल सका है।













Click it and Unblock the Notifications