Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIRAL: डेब्यू से पहले ही दिखा सारा अली खान का हॉट अंदाज, इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें

सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली बेटी सारा अली खान ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू किया भी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो आए दिन चर्चा में रहती हैं। सारा की फिल्में रिलीज होने में अभी भले वक्त है, मगर बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में वो अभी से शुमार हो गई हैं।

Sara Ali Khan

मुंबई। सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली बेटी सारा अली खान ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू किया भी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो आए दिन चर्चा में रहती हैं। सारा की फिल्में रिलीज होने में अभी भले वक्त है, मगर बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में वो अभी से शुमार हो गई हैं। हाल ही में सारा अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें वो किसी स्टाइल आइकन से कम नहीं लग रही हैं।

अंबानी की पार्टी में चमकीं सारा अली खान

अंबानी की पार्टी में चमकीं सारा अली खान

फिल्मी पार्टी से लेकर अवॉर्ड सेरेमनी तक, सारा अली खान आजकल हर जगह नजर आती हैं। हाल ही में वो मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के बेटे की सगाई में पहुंची। इस मौके पर नारंगी रंग के लहंगे में सारा अली खान किसी भी टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहीं थीं। सारा ने अबु जानी-संदीप खोसला का डिजाइन पहना था। श्लोका मेहता संग आकाश की सगाई में पूरा बॉलीवुड शुमार हुआ था।

पार्टी में पहना पीले रंग का टॉप

पार्टी में पहना पीले रंग का टॉप

इसके बाद सारा अपनी फिल्म केदारनाथ की रैपअप पार्टी में नजर आईं। इस पार्टी में सारा ने डिजाइनर डूयो अबु जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ पीले रंग का टॉप पहना था। पीटर पैन कॉलर और पफ्ड स्लीव्स वाले इस टॉप में सारा काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने रिप्ड जींस और प्लोरल हील्स पहनी थी जो उनके लुक को पूरा कर रहा था।

'केदारनाथ' से डेब्यू करेंगी सारा

'केदारनाथ' से डेब्यू करेंगी सारा

सारा अली खान इसी साल अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं। 'केदारनाथ' के बाद सारा करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तले बन रही फिल्म 'सिंबा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट रणवीर सिंह होंगे। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी।

Sara Ali Khan

ये भी पढ़ें: बच्चों के कार्यक्रम में डीप नेक वाले कपड़े पहन कर गईं हिना, सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+