बेटे की सगाई में बेटी के लिए भावुक हुए नीता-मुकेश अंबानी, Viral Video
मुंबई। 30 जून की रात को देश के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा व्यापारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका से हुई है। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा खेल, राजनीति और कारोबारी जगत की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है, जिसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के लिए इमोशनल हो गए।
पापा मुकेश ने किया बेटी ईशा के साथ डांस
दरअसल इस इनसाइड वीडियो में सिंगर शंकर महादेवन और हर्षदीप कौर फिल्म 'राजी' का विदाई सॉन्ग 'दिलबरो' गा रहे हैं, इस पर मुकेश बेटी ईशा के साथ डांस करते दिख रहे हैं तभी ईशा पापा को गले लगा लेती हैं।
पापा-मम्मी ने बेटी को प्यार से चूमा......
जबकि दूसरे वीडियो में सिंगर हर्षदीप कौर विदाई सॉन्ग गा रही है, जिसे सुनकर ईशा डांस करते-करते रूक जाती है, जिस पर मम्मी नीता उन्हें संभालते हुए किस करती है और थोड़ी देर बाद पापा मुकेश भी आकर अपनी गुड़िया के गाल पर प्यार करते हैं। ये वीडियो सच में काफी भावुक है।

ईशा और आकाश जुड़वा भाई-बहन हैं...
गौरतलब है कि ईशा अंबानी की भी शादी इसी साल के अंत में होने वाली हैं, उनकी हाल ही में सगाई बिजनेस टायकून आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आकाश जुड़वा भाई-बहन है, दोनों ने साथ-साथ पढ़ाई की, साथ-साथ पापा का बिजनेस ज्वाइन किया और अब साथ-साथ अपने- अपने हमसफर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं...
इससे पहले ईशा की सगाई का वीडियो भी वायरल हुआ था, उसमें भी मुकेश अंबानी भावुक नजर आए थे। सूत्रों के मुताबिक आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications