CP Radhakrishnan ने ली भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ, समारोह में नीले सूट में नजर आए जगदीप धनखड़
Vice President CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी नीला सूट पहने दिखाई दिए। आपको बता दें कि अपने इस्तीफे के पूरे 53 दिन बाद पहली बार वो सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं।
मालूम हो धनखड़ समारोह में अन्य पूर्व उपराष्ट्रपतियों वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी के साथ की सीट पर बैठे हुए थे। इस समारोह में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज मौजूद थे।
मालूम हो कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हुआ था जिसमें सीपी राधाकृष्णन ने भारी जीत हासिल की, उन्हें 452 मत प्राप्त हुए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले।

राज्यसभा महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जो 98.2 प्रतिशत मतदान दर्शाता है। इनमें से 752 मत वैध थे, जबकि 15 अवैध। इससे प्रथम वरीयता मतों के लिए आवश्यक बहुमत 377 हो गया।
NDA उम्मीदवार को उम्मीद से 14 अधिक मत मिले (CP Radhakrishnan)
कागजों पर NDA को 427 सांसदों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन YSRCP के 11 सांसदों ने भी राधाकृष्णन का समर्थन किया। दिलचस्प बात यह है कि NDA उम्मीदवार को उम्मीद से 14 अधिक मत मिले, जिससे विपक्ष खेमे में क्रॉस-वोटिंग की अटकलें तेज हो गईं।
प्रधानमंत्री मोदी ने CP Radhakrishnan की दी बधाई
परिणामों की घोषणा के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई दी थी। उन्होंने X पर लिखा, '2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी को बधाई। उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा करने और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय विमर्श को बढ़ाएंगे।'

जगदीप धनखड़ ने अचानक दिया था इस्तीफा
इस चुनाव में 13 सांसदों ने मतदान से अनुपस्थित रहना चुना। इनमें बीजू जनता दल (BJD) के सात सांसद, भारत राष्ट्र समिति (BRS) के चार, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के एक और एक निर्दलीय सांसद शामिल थे। आपको बता दें कि जुलाई में जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के वजह से ये पद खाली हुआ था, जिसकी वजह से ये चुनाव हुआ।
एक नजर उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan के अब तक के सफर पर..
- सी.पी. राधाकृष्णन एक अनुभवी राजनेता, समाजसेवी और संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।
- राजनीति के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान दिया है।
- सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म 4 मई 1957 को तमिलनाडु के Tiruppur में हुआ।
- वह टेबल टेनिस में कॉलेज चैंपियन थे और तमिलनाडु के थूथुकुडी में वी. ओ. चिदंबरम कॉलेज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की डिग्री प्राप्त की।
- 16 साल की उम्र से ही राधाकृष्णन आरएसएस और भारतीय जनसंघ (जनसंघ) जैसे संगठनों से जुड़े रहे हैं।
- 1974 में वे जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य चुने गए।
- 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए और अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी बन गए।
- वे दो बार लोकसभा सांसद (1998 और 1999) कोयंबटूर से चुने गए।
- संसद में रहते हुए उन्होंने विकास, उद्योग और क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े कई मुद्दों को मजबूती से उठाया।
- वे 2004 से 2006 तक भारतीय जनता पार्टी, तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने 93 दिनों की रथयात्रा की, जिसमें भारतीय नदियों को जोड़ने, अस्पृश्यता उन्मूलन और भारत में आतंकवाद के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
- भाजपा संगठन में वे लंबे समय तक सक्रिय रहे और तमिलनाडु में पार्टी को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई।
- 12 फरवरी 2023 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि राधाकृष्णन को रमेश बैस के उत्तराधिकारी के रूप में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया जाएगा।
- 27 जुलाई 2024 को उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications