Love Story: 23 साल छोटी लड़की से प्यार करते थे Bhupen Hazarika! 40 साल रहे साथ लेकिन नहीं की शादी
Bhupen Hazarika Love Story: 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका का जन्म शताब्दी समारोह असम में शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 13 सितंबर को इस समारोह में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है और एक लेटर भी उनके लिए लिखा है। गौरतलब है कि 'असम रत्न' भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 में असम के तिनसुकिया जिले के सदिया गांव में हुआा था, वो भले ही हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन अपने कर्णप्रिय संगीत और दिल छू लेने वाली फिल्मों के जरिए आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
भूपेन हजारिका को एक शब्द में परिभाषित करना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव है, 'संगीत सम्राट' और 'बर' (महानायक) के नाम से मशहूर भूपेन हजारिका अपने आप में पूरा साम्राज्य थे। कवि, संगीतकार, गायक, अभिनेता, पत्रकार, लेखक और फिल्मकार के रूप में उन्होंने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है वहां पहुंचना भी किसी के लिए दुर्लभ है।

लेकिन जिन शब्दों से वो कठिन से कठिन बात आसानी से कह जाते थे, वो ही महान फनकार अपनी मोहब्बत को दुनिया के सामने पहचान नहीं दिला पाया और नतीजा ये हुआ कि वो 40 साल तक एक अनकहा रिश्ता जीते गए वो भी अधूरी मोहब्बत के साथ, जो समाज के सामने अनकहा और बेनाम ही रहा।
23 साल छोटी कल्पना लाजिमी से प्यार करते थे Bhupen Hazarika!
जी हां यहां बात हो रही हैं उनकी मैनेजर और डायरेक्टर कल्पना लाजिमी की, जो उम्र में उनसे 23 साल छोटी थीं। जीवन के 40 साल तक दोनों साथ रहें, यहां तक कि भूपेन के अंतिम समय में सिवाय कल्पना के और कोई साथ नहीं था। दरअसल भूपेन हजारिका ने कल्पना से मिलने से पहले प्रियमदा पटेल से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा भी है लेकिन समय के साथ वैवाहिक संबंधों में दूरी आ गई और तब ही उनकी मुलाकात अपने से 23 साल छोटी कल्पना से हुई।
कल्पना लाजमी और भूपेन हजारिका ने नहीं की शादी
कल्पना लाजमी और भूपेन हजारिका का रिश्ता विवाह में नहीं बदला, दोनों चालीस साल तक बिना शादी के एक ही छत के नीचे के रहे। दोनों के बीच प्रेम, समर्पण और भरोसा था लेकिन दुनिया की नजर में दोनों का रिश्ता बहुत सारे सवालों के घेरे में रहा, लोगों ने काफी उंगलियां भी उठाईं लेकिन इन दोनों ने तभी जमाने की परवाह नहीं की लेकिन आज तक साफ नहीं है कि दोनों ने आखिर शादी क्यों नहीं की थी?

कल्पना लाजिमी पर बहुत सारे लांछन भी लगाए गए थे
भूपेन के अंतिम वक्त में कल्पना ही उनके साथ थीं, उन्होंने अपनी कंपनी, बैंक खाते, नकद राशि, सोने के आभूषण और अपनी सम्पत्ति सबकुछ उनके नाम लिख दी थी, जिस पर हजारिका के बेटे ने उनके निधन के बाद काफी उत्पात मचाया था और कल्पना लाजिमी पर बहुत सारे लांछन भी लगाए थे लेकिन कल्पना लाजिमी की ओर से कभी भी इस बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं कहा गया।
अधूरा इश्क लेकिन पूरा रहा रिश्ता (Bhupen Hazarika Love Story)
भूपेन हजारिका ने साल 2011 में लंबी बीमारी के बाद 85 वर्ष की अवस्था में दुनिया को अलविदा कह दिया तो वहीं 'रुदाली', 'दमन' और 'दरमियान' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन करने वाली डायरेक्टर कल्पना लाजमी ने भी साल 2018 में किडनी के कैंसर की वजह से दुनिया से विदाई ले ली। दोनों ने साथ जीवन जिया, भले ही समाज की नजर में दोनों पति-पत्नी नहीं बन पाए लेकिन जीवन साथी की तरह दोनों ने लाइफ का हर लम्हा बखूबी और भरपूर आनंद उठाया, ये एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो अधूरी होकर भी पूरी है और ये एक ऐसा रिश्ता था जो पूरा होकर भी अधूरा रहा।

असमिया, हिंदी और बंगाली भाषा में अनगिनत गीत गाए
गौरतलब है कि भूपेन हजारिका ने असमिया, हिंदी और बंगाली भाषा में अनगिनत गीत गाए और लिखे। वे हिंदी फिल्मों में भी सक्रिय रहे। भूपेन हजारिका को उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले।इनमें प्रमुख हैं:
- पद्म भूषण (2001)
- पद्म विभूषण (2012, मरणोपरांत)
- भारत रत्न (2019, मरणोपरांत)
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (1992)












Click it and Unblock the Notifications