UPSC Result 2024 : 'खुद को ना करें फोर्स, हमेशा सुनें दिल की', टॉपर 2 हर्षिता गोयल ने खोला सक्सेस का राज

UPSC Result 2024: आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। जिसमें हरियाणा की हर्षिता गोयल ने ऑलइंडिया रैंक 2 की पोजिशन हासिल की है। हर्षिता की इस सफलता से पूरा परिवार और हरियाणा खुशी से इतरा रहा है।

आपको बता दें कि रिजल्ट आने के बाद हर्षिता ने जीन्यूज से बात करते हुए अपनी सफलता का राज खोला और कहा कि 'हर किसी को अपने दिल की बातें सुननी चाहिए और ईमानदारी से मेहनत करनी चाहिए, जो ऐसा करता है सफलता उसको मिलकर रहती है।'

UPSC Result 2024

'मेरे पापा का आज सपना पूरा हुआ है'

उन्होंने कहा कि 'मेरे पापा का आज सपना पूरा हुआ है, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि मैं ऑल इंडिया नंबर 2 हूं। मैं हमेशा सोचती थी कि मुझे IAS बनना है और आज वो दिन आ गया। मैं सीए हूं, सब लोग मुझे सिविल सर्विसेज के लिए ट्राई करने को बोला करते थे, मेरे पापा को भी लगता था कि मैं सिविल सर्विसेज में आऊं।'

मेरे पापा ने मुझे मोटिवेट किया: हर्षिता गोयल

'जब मैं सीए बनी तो मुझे भी लगा कि मुझे जरूर इस ओर कोशिश करनी चाहिए और फिर मैंने इसके लिए दिन-रात एक कर दिया, एक तरह से आप कह सकते हैं कि मेरे पापा ने ही मुझे मोटिवेट किया। मैं बहुत खुश हूं कि मैं आज अपने घर का नाम रौशन कर पाई हूं।'

'पढ़ाई लगातार करनी चाहिए, रोज आप नियमित रूप से पढ़ें'

उन्होंने अपनी तैयारी के सवाल पर कहा कि 'पढ़ाई लगातार करनी चाहिए, रोज आप नियमित रूप से पढ़ें, कभी-कभी ऐसे भी दिन आएंगे, जब आपका मन नहीं करेगा पढ़ने को तो मेरा ये मानना है कि उस वक्त आपको खुद को फोर्स नहीं करना चाहिए और समझना चाहिए कि आपको क्या सूट करेगा?'

'आपको अपनी पहचान खुद करनी होगी' (UPSC Result 2024)

'दूसरों को देखकर हमें उनके पीछे नहीं भागना चाहिए, तो मैंने उसे पहचाना, जब मुझे लगता था कि मुझे ब्रेक लेने की जरूरत है तो मैं वो करती थी, जब मुझे लगता था कि मुझे पढ़ना है तो मैं पढ़ती थी, मैंने हमेशा अपनी सुनी, दूसरों के बहकावे में आए बिना, आपको अपनी पहचान खुद करनी होगी, तब ही आप आगे बढ़ पाओगे।'

ऐसा नहीं है कि वहां सब गलत है: यूपीएससी टॉपर 2

हर्षिता से सवाल किया गया कि आजकल ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर हैं तो क्या वो भी इससे जुड़ी हुई थीं तो इस पर यूपीएससी टॉपर 2 ने कहा कि 'ऐसा नहीं है कि वहां सब गलत है, वहां पर कुछ ज्ञानवर्धक चीजें भी होती हैं, मैं खुद भी इंस्ट्रागाम पर हूं, कुछ चीजें मैं वहां देखती थी, जो कि मुझे MCQ में काम आईं, ये आप पर निर्भर करता है कि आप किसी भी चीज को हैंडिल कैसे करते हैं।'

हर्षिता गोयल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं (UPSC Result 2024)

आपको बता दें कि हर्षिता गोयल का जन्म हरियाणा में हुआ और वे गुजरात के वडोदरा में पली-बढ़ीं हैं। उन्होंने एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। राजनीति विज्ञान और International Relations को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर उन्होंने परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है, वो चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी हैं।

यूपीएससी का पूरा नाम क्या है?

यूपीएससी का मतलब संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) है।

यूपीएससी क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस जैसी केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

UPSC Civil Services Final Result 2024 का फाइनल रिजल्ट आप कहां देख सकते हैं?

UPSC ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अंतिम परिणाम घोषित किए,जहां आप रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+