बेहिसाब सुंदरता की मालकिन हैं इस क्रिकेट स्टार की पत्नी, कहलाती हैं Beauty With Brain, पढ़ें प्रेम कहानी
IPL 2025, Prasidh Krishna Love story: आईपीएल 2025 ने अपना आधा सफर तय कर लिया है, दौलत-शौहरत के इस खेल का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, कुछ सितारें जिनसे लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद थी, ने फैंस को निराश किया तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कि आईपीएल से पहले सुर्खियों से गायब थे, ने जोरदार प्रदर्शन करके ना केवल लोगों का दिल जीता बल्कि सेलेक्टर्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
इस लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है, जिनका आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है और इस वक्त पर्पल कैप उन्हीं के पास है। गुजरात टीम के इस खिलाड़ी ने पूरी तरह से उस लाइंस को चरितार्थ कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि ' मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।'

ऊंची कद-काठी, तेज़ रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी लेकिन शांत मिजाज वाले प्रसिद्ध कृष्णा को बचपन से ही खेला का माहौल मिला। इनके पिता मुरली कृष्णा क्रिकेटर थे और उनकी मां कलावती कृष्णा भी वॉलीबॉल खिलाड़ी रही हैं इसलिए खेल के प्रति जूनून, अनुशासन ये सब इन्होंने बचपन से ही देखा है।
प्रसिद्ध ने 2023 में रचना से किया था प्रेम विवाह
अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से लोगों से दूर रखने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 जून 2023 को अपनी Longtime गर्लफ्रेंड रचना कृष्णा से शादी की थी। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद ही दोनों के रिलेशन के बारे में लोगों को पता चला था।
रचना कृष्णा पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं (IPL 2025)
देखने में किसी मॉडल से कम नहीं रचना कृष्णा पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं और अमेरिका के टेक्सास के रचना डेल टेक्नो में प्रोडक्ट मैनेजर हैं और आस्टिन में रहती हैं। कहा जाता है कि रचना और प्रसिद्ध दोनों ही अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे इसलिए दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन को उजागर नहीं किया। दोनों एक-दूसरे के सपोर्टर हैं और हमेशा दुख-सुख में दोस्त की तरह साथ देते हैं।
रचना EdTech Business से भी जुड़ी हुई हैं (IPL 2025)
रचना को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों ने पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था, दोनों में दोस्ती हुई जो कि जल्द ही प्रेम में बदल गई। आपको बता दें कि रचना EdTech Business से भी जुड़ी हुई हैं,जो कि स्टूडेंट के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए काम करता है।
एक नजर प्रसिद्ध कृष्णा के प्रोफाइल पर (IPL 2025)
- पूरा नाम: प्रसिद्ध मुरलीधर कृष्ण
- जन्मतिथि: 19 फरवरी 1996
- जन्मस्थान: बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
- लंबाई: 6 फीट 2 इंच
- बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म फास्ट मीडियम
- टीम: भारत, कर्नाटक, कोलकाता नाइट राइडर्स , राजस्थान रॉयल्स , गुजरात टाइटन्स ( साल 2025)
- प्रसिद्ध ने 2015 में रणजी ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी।
- 2018 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में मौका दिया था।
- 23 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई थी।
रिकॉर्ड
- 2021 में ODI डेब्यू पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- आईपीएल में 50+ विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल ( पर्पल कैप पर कब्जा)












Click it and Unblock the Notifications