Weather Forecast: चंद्रपुर में पारा पहुंचा 45 पार, बना देश का सबसे गर्म शहर, मुंबई भी बेहाल, जानिए अपडेट
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में भी गर्मी ने अपना विकारल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई समेत राज्य के कई जिले इस वक्त भयंकर की वजह से उबल रहे हैं। सोमवार को चंद्रपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि बीते 24 घंटे में देश का सबसे गर्म शहर रहा है।
तो वहीं ब्रम्हपुरी तहसील में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जो कि विदर्भ का दूसरा सबसे गर्म हिस्सा है, लोग हैरान-परेशान हैं, इससे पहले अप्रैल महीने में कभी भी इतनी गर्मी नहीं पड़ी है।

नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के मुताबिक इस वक्त राज्य का विदर्भ क्षेत्र बुरी तरह से गर्मी से जूझ रहा है। यहां के 11 शहर ऐसे हैं, जहां पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार चल रहा है।
चंद्रपुर में तीन दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी
अमरावती में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 44.1 डिग्री सेल्सियस और नागपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान सोमवार को दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने चंद्रपुर में तीन दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और लोगों से दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।
सेहत का ख्याल रखें, हल्के सूती कपड़े पहनने: मौसम विभाग
उसने लोगों से कहा है कि ' वो सेहत का ख्याल रखें, हल्के सूती कपड़े पहनें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और सीधे धूप के संपर्क से बचें, जब भी घर से बाहर निकलें तब सिर को ढकें और छाते का प्रयोग करें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का खास ख्याल रखें।'
कैसा है मुंबई का हाल? (Weather)
राजधानी मुंबई में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सोमवार को मुंबई में बहुत गर्मी और उमस थी क्योंकि दिन के तापमान में तेज़ी से वृद्धि हुई। सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि रात के तापमान में गिरावट होने से लोगों को राहत मिली, ये 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, आईएमडी ने कहा है कि आने वाले हफ़्ते में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और फिलहाल बारिश के आसार नगण्य बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications