अयोध्या जिले में शराब और मीट की बिक्री पर बैन लगा सकती है योगी सरकार, साधु-संतों ने उठाई मांग

उत्तर प्रदेश सरकार पूरे अयोध्या जिले में शराब और मीट की बिक्री पर बैन लगा सकती है। ये बैन भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और प्रदेश के अन्य धार्मिक शहरों पर भी लगाए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि ये प्रतिबंध स्थानीय संतों की मांग पर लगाया जा रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार पूरे अयोध्या जिले में शराब और मीट की बिक्री पर बैन लगा सकती है। ये बैन भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और प्रदेश के अन्य धार्मिक शहरों पर भी लगाए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि ये प्रतिबंध स्थानीय संतों की मांग पर लगाया जा रहा है। यूपी सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी इसी ओर संकेत देते हुए कहा कि सरकार शराब और मीट की बिक्री पर पूर्ण तरह से प्रतिबंध पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Beer

श्रीकांत शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'सरकार पूरे अयोध्या जिले में एक कानूनी ढांचे के भीतर मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।' वर्तमान में, मीट और शराब पर प्रतिबंध नए जिले के अयोध्या शहर तक ही सीमित है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या विवाद की जल्दी सुनवाई की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राज्य के अलग-अलग कोनों से साधु-संत धार्मिक जगहों पर मीट और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा के साधु-संत श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के क्षेत्र में इसपर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

मथुरा के सप्तकोशी परिक्रमा रूट परह पड़ने वाले वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। 6 नवंबर को फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने के बाद से वहां मीट और शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने सरकार से मांग की है कि अयोध्या जिले में मांस और शराब पर बैन लगाकर जिले को पवित्र किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'राम मंदिर पर अध्यादेश' के बीच BJP सांसद की मांग, अयोध्या में लगे भगवान बुद्ध की मूर्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+