'राम मंदिर पर अध्यादेश' के बीच BJP सांसद की मांग, अयोध्या में लगे भगवान बुद्ध की मूर्ति

बहराइच। अयोध्या राम जन्मभूमि का मुद्दे लगातार गर्माता चला जा रहा है। शनिवार को बीजेपी के सांसद साबित्रीबाई फुले ने इस विवाद में एक नया अध्याय जोड़ दिया। अयोध्या में श्रीराम के स्थान पर सावित्री बाई फुले ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक अयोध्या में साक्ष्यों के तौर पर भगवान बुद्ध के प्रमाण मिले थे। इसलिए उस विवादित साइट पर भगवान बुद्ध की मूर्ति लगाई जाए।

अयोध्या बुद्ध का स्थान है

अयोध्या बुद्ध का स्थान है

बहराइच से भाजपा की सांसद सावित्री ने शुक्रवार रात गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, हाई कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में जब विवादित स्थल पर खुदाई की गयी थी, तो वहां भगवान बुद्ध से जुड़े अवशेष निकले थे। इसलिए अयोध्या में भगवान बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। मैं साफ करना चाहती हूँ कि बुद्ध का भारत था। अयोध्या बुद्ध का स्थान है। इसलिए वहां तथागत बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए।

 विवादित भूमि पर खुदाई की दौरान बुद्ध की कई प्रतिमाएं मिल चुकी हैं

विवादित भूमि पर खुदाई की दौरान बुद्ध की कई प्रतिमाएं मिल चुकी हैं

उन्होंने कहा अयोध्या की विवादित भूमि पर खुदाई की दौरान बुद्ध की कई प्रतिमाएं मिल चुकी हैं। इतना ही नहीं रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि विवादित स्थल बौद्ध धर्म से संबंधित है। बीजेपी सांसद ने कहा कि शैक्षिक रिसर्च में भी पता चला है कि वह स्थान बौद्ध धर्म से जुड़ा रहा है। बौद्ध धर्म ही एकलौता ऐसा धर्म है जो जाति या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। फूले ने कहा है कि अयोध्या की विवादित भूमि पर बुद्ध का मंदिर बनाना चाहिए।

BJP और RSS संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है

BJP और RSS संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है

इतना ही नहीं बीजेपी सांसद ने खुद अपनी पार्टी पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए। फुले ने कहा कि, उनकी जीत में बीजेपी का हाथ नहीं हैं। बीजेपी ने उन्हें इसलिए टिकट दिया क्योंकि वह जानती थी कि, वह इस सीट से चुनाव जीत जाएंगी। मैं अपने संघर्ष और समर्पण से चुनाव जीती। मेरी जीत में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। वहीं बीजेपी और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वे संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+