गोवा CM का बड़ा ऐलान- वैक्सीनेशन की पहली डोज पूरी होने तक पर्यटन खोलने का सवाल नहीं
पणजी, 17 जून। कोरोना वायरस के चलते पर्यटन पर भी रोक थी जो अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। अब भारत में अगर पर्यटन की बात करें तो गोवा सबसे पसंदीदा जगहों में एक है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच पर्यटन को फिर से खोलने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जब तब हम कम से कम वैक्सीनेशन की पहली डोज पूरी नहीं करते तब तक पर्यटन शुरू करने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक पहली डोज पूरी करने का लक्ष्य है। उस लक्ष्य को हासिल करने के बाद ही पर्यटन को फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications