मोदी के मंत्री ने कहा- महंगा पेट्रोल खरीदने वाले भूख से मर तो नहीं रहे हैं ना?

नई दिल्ली। एक ओर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के मंत्री के बयान जख्म पर नमक सरीखे लग रहे हैं। ताजा मामला हाल ही में केंद्रीय मंत्री बने अल्‍फॉन्‍स कन्‍नानथानम से जुड़ा है। पेट्रोल की ढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा है कि 'पेट्रोल कौन खरीदता है? कोई व्यक्ति जिसके पास कार, बाइक है; निश्चित रूप से वह भूख से मर नहीं रहा है जो भुगतान कर सकते हैं, उन्हें करना पड़ेगा।'

मोदी के मंत्री ने कहा- महंगा पेट्रोल खरीदने वाले भूख से मर तो नहीं रहे हैं ना?

इससे पहले अल्‍फॉन्‍स ने कहा कि हम यहां दलितों के कल्याण के लिए हैं, हर गांव में बिजली पहुंचेही, घर बनाएंगे, शौचालय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें भारी खर्च आएगा, ऐसे में हम उन लोगों पर कर लगाएंगे, जो भुगतान करने में सक्षम हैं। इस दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि दाम गरीबों के हितों के लिए बढ़ाए गए हैं।

इससे पहले अल्‍फॉन्‍स कन्‍नानथानम ने कहा था किजो भी विदेशी भारत घूमने आ रहे हैं वो अपने देश से बीफ खाकर आएं। ओडिशा में एक कार्यक्रम के दौरान अलफोंस कनन्नथानम से यह पूछा गया था कि कुछ राज्यों में बीफ पर बैन लगा हुआ है क्या उससे पर्यटन और मेहमाननवाजी पर कोई फर्क पड़ेगा? इसके जवाब में अलफोंस ने कहा था कि वे लोग अपने देश में बीफ खाकर भारत आएं।

बीफ की खपत पर कहा था...

वहीं अल्‍फॉन्‍स ने केरल में बीफ बैन के मसले पर कहा था कि केरल में बीफ की खपत जारी रहेगी। अलफोंस ने यह बयान मंत्री बनने के बाद दिया था। अलफोंस ने कहा था कि जिस तरह से गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर यह कहते रहे हैं गोवा में बीफ की कमी नहीं होगी, कुछ ऐसा ही केरल में होगा। अल्‍फॉन्‍स 1979 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+