संकट के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, समर्थन देने का किया आग्रह
नई दिल्ली, 26 फरवरी। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई का आज (शनिवार) तीसरा दिन है। दोनों देशों के बीच हुए इस युद्ध में अब तक कई सैनिक और नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस के खिलाफ असहाय महसूस कर रहे यूक्रेन ने एक बार फिर भारत की तरफ मदद की आस से देखा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने आज ट्वीट कर बताया कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन के हालात से अवगत कराया और राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद से ही उनकी सेना आग बनकर यूक्रेन पर बरस पड़ी है। एक तरफ जहां दुनियाभर के नेता पुतिन को हिंसा त्यागकर बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की सलाह दे रहे हैं वहीं, यूक्रेन इस संकट की स्थिति में अलग-थलग पड़ गया है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर उन्हें हिंसा छोड़ वार्ता का मार्ग अपनाने का सुझाव दिया था। अब पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी बात की।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर, जानिए आखिर कौन हैं सेंट जैवलिन?
दोनों राष्ट्राप्रमुखों के बीच हुई बातचीत के संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए पीएमओ ने बताया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बात की। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए किसी भी तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और बचाव के लिए भारत की गहरी चिंता से भी अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से और सुरक्षित रूप से निकालने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा सुविधा की मांग की।'












Click it and Unblock the Notifications