टेलीग्राम पर बिक रहा था 5,000 से 10 हजार रुपये में UGC-NET का लीक पेपर, जानिए कैसे खरीदा जा रहा था?

UGC-NET Cancellation: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC-NET जून 2024 परीक्षा को पेपर लीक की खबरों के बीच परीक्षा 19 जून को रद्द कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय के I4C द्वारा पेपर लीक से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके बाद UGC-NET परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

UGC-NET पेपर लीक को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक UGC-NET का लीक पेपर टेलीग्राम पर 5 से 10 हजार रुपये में बिक रहा था। अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

UGC-NET Cancellation

ये भी पढ़ें- कौन हैं तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम कुमार, जिनपर लगे NEET पेपर लीक कराने के आरोप

सरकार को पहले ही मिला था लीक पेपर बेचे जाने का इनपुट

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय को जो इनपुट मिला है, उसमें कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिसमें लीक पेपर का सैंपल भी शामिल था, जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने अन्य विवरणों के साथ उसको मिलाया, जिसके बाद ये जानकारी सामने आई है कि इसके लीक पेपर टेलीग्राम पर भी थे।

टेलीग्राम पर 5 से 10 हजार में बेचे जा रहे थे UGC-NET लीक पेपर

न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि I4C के अधिकारियों ने पाया कि परीक्षा का पेपर टेलीग्राम पर 5,000 रुपये में बेचा जा रहा था। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय से इस पर कार्रवाई करने को कहा था।

सूत्रों के मुताबिक, इनपुट में परीक्षा के मानदंडों के साथ समझौता करने के बारे में भी जिक्र था, जिसमें परीक्षा आयोजित होने से पहले टेलीग्राम पर परीक्षा का पेपर उपलब्ध था। सूत्रों ने यह भी कहा कि अधिकारियों ने एक समूह का पता लगाया था, जहां पेपर 10,000 रुपये में बेचा जा रहा था। सूत्रों ने कहा कि परीक्षा के दिन से कई दिन पहले पेपर अलग-अलग ग्रुपों में मौजूद था।

UGC-NET Cancellation

ये भी पढ़ें- कौन है लखनऊ की NEET छात्रा आयुषी पटेल, आए थे 355 नंबर, दावा कर रही थी 715 अंक, अब हाई कोर्ट में हुआ पर्दाफाश

टेलीग्राम में ग्रुप पर कैसे छात्र खरीद रहे थे UGC-NET लीक पेपर

इनपुट में उन टेलीग्राम ग्रुपों का भी जिक्र है, जहां परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। सूत्रों ने बताया कि इनपुट के मुताबिक, टेलीग्राम लीक का सेंटर बन गया था, जिसपर विज्ञापनों के जरिए अधिकतम लाभ कमाने के लिए कई ग्रुप बनाए गए थे। शिक्षा मंत्रालय को कई लिंक दिए गए थे, जहां पेपर बेचा जा रहा था। जिसे कोई भी पैसे देकर खरीद सकता था।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि टेलीग्राम ग्रुप वालों को लीक पेपर कहां से मिला, लेकिन उम्मीद है कि इसे डार्क वेब के जरिए पता लगा लिया जाएगा।

सरकारी अधिकारियों ने कहा- हमें कई ऐसे टेलीग्राम ग्रुप के बारे में पता चला, जहां पेपर बिक रहे थे

एक अधिकारी के मुताबिक, "अधिकारियों को टेलीग्राम ग्रुपों के बारे में पता चला, जहां NET पेपर बेचा जा रहा था। शुरुआती जांच के दौरान, सोशल मीडिया ऐप्स ने इन ग्रुपों से लीक हुए NET पेपर के संदेश प्रसारित किए। एक रिपोर्ट तैयार की गई और शिक्षा मंत्रालय को भेजी गई है।"

इनपुट के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने कहा, "हर दिन, हमें लीक और हमलों के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे हमें संबंधित एजेंसियों, विभागों या मंत्रालयों से कार्रवाई करने को कहते हैं। इसी तरह, हमारी टीम ने पाया कि NET पेपर बेचा जा रहा था। यह एक नियमित इनपुट था जिसमें समूहों के लिंक और स्क्रीनशॉट जैसे प्रारंभिक विवरण शामिल थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+