Shikhar Dhawan: शादी के 3 महीने बाद दूसरे हनीमून पर गए 'गब्बर', पत्नी ने शेयर कीं प्राइवेट तस्वीरें?
Shikhar Dhawan on second honeymoon: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे खुशनुमा दौर से गुजर रहे हैं। फरवरी 2026 में सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी के बंधन में बंधने के बाद यह स्टार क्रिकेटर अपने वैवाहिक जीवन का पूरा लुत्फ उठा रहा है। शादी के महज तीन महीने बाद यह कपल अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर इंडोनेशिया के खूबसूरत द्वीप बाली में छुट्टियां मना रहा है।
दूसरे हनीमून को एन्जॉय कर रहे हैं धवन (Shikhar Dhawan on second honeymoon)
सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़े की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इसे उनका दूसरा हनीमून बता रहे हैं। शिखर धवन की पत्नी सोफी शाइन ने अपने इस बाली वेकेशन की कई खास और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे द्वीप की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेती नजर आ रही हैं। सोफी ने अपने फैंस के लिए अपने लुक और एक्टिविटीज की कई झलकियां पोस्ट की हैं।

प्राइवेट तस्वीरें हो रही है वायरल
सोफी ने स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग बॉटम्स के साथ हैट पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका स्पोर्टी और कैजुअल अंदाज साफ देखा जा सकता है। छुट्टियों के दौरान भी सोफी अपनी सेहत और फिटनेस से समझौता नहीं कर रही हैं। उन्होंने बाली के एक जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की है। सोफी ने अपने होटल के बेडरूम की भी एक झलक दिखाई, जहां इस नवविवाहित जोड़े का बेहद खूबसूरत और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया था।
बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं फैंस
तस्वीरों के मुताबिक शिखर और सोफी ने बाली में एक साथ बेहतरीन समय बिताया। दोनों ने एक मजेदार ब्रेकफास्ट एन्जॉय किया, जिसमें उनके मेन्यू में फल, नट्स (मेवे) और कोल्ड कॉफी शामिल थे। फरवरी 2026 में हुई शादी के बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।















Click it and Unblock the Notifications